Loading...
मल्लिका शेरावत का दावा- टॉम क्रूज मुझ पर फिदा, मुझे मैसेज भेजते हैं
मल्लिका शेरावत ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मल्लिका शेरावत का दावा- टॉम क्रूज मुझ पर फिदा, मुझे मैसेज भेजते हैं

Aug 12, 2026
10:52 am

क्या है खबर?

करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' शुरू होने से पहले चर्चा बटोर रहा है। इस बार शो का हिस्सा अभिनेत्री मल्लिका शेरावत भी हैं, जिन्होंने अपने हालिया दावे से हर किसी कौ चौंका दिया। दरअसल, एक एपिसोड के दौरान उन्होंने हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने संकेत दिया कि अभिनेता उन्हें पसंद करते हैं और व्यक्तिगत रूप से मैसेज भी करते रहते हैं।

खुलासा

मल्लिका बोलीं- फोन होता तो अभिनेता के मैसेज दिखा पातीं

न्यूज 18 के मुताबिक, 'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के एपिसोड के दौरान प्रतियोगी आदित्य कुलश्रेष्ठ ने मल्लिका से पूछा, "क्या आपको कभी किसी पर क्रश हुआ है? नहीं। या फिर हर किसी को आप पर क्रश रहा है?"

इस पर अभिनेत्री ने कहा, "हर किसी को मुझ पर क्रश रहा है। हाल ही में टॉम क्रूज को भी मुझ पर क्रश हुआ है। मैं झूठ नहीं बोल रही। अगर मेरे पास फोन होता, तो मैं आपको उनके वीडियो दिखा देती।"

तारीफ

मल्लिका ने टॉम को बताया शानदार अभिनेता

मल्लिका के इस खुलासे पर जब उनसे पूछा गया कि हॉलीवुड अभिनेता उन्हें किस तरह के वीडियो भेज रहे हैं, तो अभिनेत्री ने कहा, "नहीं, जब हम साथ में पार्टी कर रहे थे वगैरह। वह बहुत शानदार हैं।"

हालांकि, मल्लिका ने दावों पर टॉम या उनकी टीम ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बता दें कि 'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' 13 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसके एपिसोड हर गुरुवार अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जाएंगे।

ADVERTISEMENT