Loading...
मल्लिका शेरावत और सुनील ग्रोवर ने नई क्राइम थ्रिलर सीरीज के लिए मिलाया हाथ
मल्लिका शेरावत और सुनील ग्रोवर की नई सीरीज

मल्लिका शेरावत और सुनील ग्रोवर ने नई क्राइम थ्रिलर सीरीज के लिए मिलाया हाथ

लेखन सयाली
Oct 24, 2026
04:11 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक नए डिजिटल शो के लिए साथ आ रहे हैं। ये सीरीज एक क्राइम थ्रिलर होने वाली है, जो अंडरवर्ल्ड की दुनिया को दिखाती है। ईटाइम्स की रिपोर्ट से सामने आया है कि 'एम्मे एंटरटेनमेंट' के प्रोडक्शन में बनने वाली इस सीरीज का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है। हिमांक गौड़ इस सीरीज का निर्देश करने वाले हैं और इसमें मल्लिका का एक अनदेखा अवतार देखने को मिलेगा।

अवतार

कॉमेडी छोड़ संजीदा किरदार में नजर आएंगे सुनील

सीरीज की प्रोडक्शन टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "इस सीरीज में सुनील अपने अभिनय का एक नया पहलू दिखाएंगे, जिसमें कॉमेडी नहीं होगी। बिल्कुल वैसे ही, जैसे किरदार वह हाल के दिनों में निभाते आ रहे हैं।"

सुनील 'द कपिल शर्मा शो' में निभाए गए अपने यादगार किरदारों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, इस सीरीज के जरिए वाे एक संजीदा भूमिका निभाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ADVERTISEMENT