दक्षिण भारतीय अभिनेता सीवी देव का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
क्या है खबर?
दक्षिण भारतीय सिनेमा से एक बुरी खबर सामने आ रही है।
दरअसल, सोमवार को मलयालम सिनेमा के जाने-माने अभिनेता सीवी देव का निधन हो गया है। उन्होंने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
सूत्रों के अनुसार, बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों के कारण पिछले कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। हाल में ही उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।
परिचय
फिल्म 'यारो ओरल' से किया था डेब्यू
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीवी देव दिल की बीमारी से भी जूझ रहे थे। उनका कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा था।
बता दें, सीवी का जन्म साल 1940 में चैम्मराथूर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1959 में आई फिल्म 'यारो ओरल' से अपने डेब्यू किया था।
इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें 'साध्यम', 'ई पुझायुम कडान्नू', 'मिझि रैंडिलम', 'चंद्रोलसवम' और अन्य शामिल हैं।