बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही जोजू जॉर्ज की ‘वरवु’ अब OTT पर आजमाएगी किस्मत
अगर आप फिल्म ‘वरवु’ को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं तो अब इसे घर बैठे देख सकते हैं। जोजू जॉर्ज की मुख्य भूमिका वाली और शाजी कैलास के निर्देशन में बनी ये मलयालम एक्शन ड्रामा फिल्म 11 सितंबर से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। केरल के ऊंचे पहाड़ों की पृष्ठभूमि में बनी फिल्म में बागान मालिकों की आपसी दुश्मनी और उनकी जिंदगी की मुश्किलों को दिखाया गया है। जुलाई में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
सिनेमाघरों में नहीं चला ‘वरवु’ का जादू
बड़े कलाकारों और शानदार प्रोडक्शन के बावजूद ‘वरवु’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म ने पहले दिन करीब 51 लाख रुपये कमाए और 25.58 हजार टिकट बिके। ये निर्देशक शाजी कैलास और अभिनेता जोजू जॉर्ज की पहली साथ में की गई फिल्म थी, जिसकी कहानी एके साजन ने लिखी है। अब 11 सितंबर से फिल्म ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। ऐसे में उम्मीद है कि OTT पर इसे ज्यादा दर्शक मिलेंगे और फिल्म को वो सफलता मिल सकेगी, जो सिनेमाघरों में नहीं मिली।