LOADING...
'मालामाल वीकली 2' के साथ लौटेगी रितेश देशमुख, परेश-राजपाल की तिकड़ी? फिर मचेगा धमाल
'मालामाल वीकली 2' पर चल रहा काम

'मालामाल वीकली 2' के साथ लौटेगी रितेश देशमुख, परेश-राजपाल की तिकड़ी? फिर मचेगा धमाल

Feb 27, 2026
02:16 pm

क्या है खबर?

रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव की फिल्म 'मालामाल वीकली' साल 2006 में रिलीज हुई थी। ताजा जानकारी में पता चला है कि इसकी दूसरी किस्त लाने की तैयारी चल रही है। जाहिर है कि 'हेरा फेरी', 'भागम भाग' और 'खोसला का घोसला' जैसी कल्ट फिल्मों का सीक्वल आने के लिए तैयार है। ऐसे में, 20 साल पहले आई 'मालामाल वीकली' की दूसरी किस्त आना फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम सााबित नहीं होगा।

फिल्म

'मालामाल वीकली 2' के लिए कलाकारों से चल रही बातचीत

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया, "'मालामाल वीकली 2' के लिए बातचीत शुरू हो गई है। फिल्म पर काम कर रही टीम को एक बेहतरीन आइडिया मिला है जो इस फिल्म के दूसरे भाग के लिए बिल्कुल सही होगा।" उन्होंने आगे बताया, "यह सीधा सीक्वल नहीं है। इस बार किरदार और पृष्ठभूमि अलग होंगे, लेकिन पहले भाग की तरह ही, यह लालची ग्रामीणों के एक समूह के बारे में होगा।"

सहमति

परेश रावल ने फिल्म के लिए दी सहमति

सूत्र ने बताया, "परेश ने अपनी सहमति दी है, लेकिन अभी कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। राजपाल और रितेश से बातचीत चल रही है।" फिल्म 'मालामाल वीकली' की कहानी एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है जहां एक शख्स की 1 करोड़ रुपये की लॉटरी लग जाती है। हालांकि, इसे जीतने की खुशी में उसकी मौत हो जाती है। इसके बाद लॉटरी हथियाने के चक्कर में अन्य गांववाले अजीबोगरीब कारनामे करते हैं। फिल्म में दिवंगत अभिनेता ओम पुरी भी थे।

Advertisement