NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने की आत्महत्या, छत से कूदकर दी जान
    अगली खबर
    मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने की आत्महत्या, छत से कूदकर दी जान
    मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या

    मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने की आत्महत्या, छत से कूदकर दी जान

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 11, 2024
    01:07 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री और डांसर मलाइका अरोड़ा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, उनके पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने घर की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या की है।

    घटना 11 सितंबर सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। इस खबर से न सिर्फ बॉलीवुड सितारे, बल्कि मलाइका के प्रशंसक भी हैरान-परेशान हैं।

    हालांकि, आत्महत्या की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

    दुखद

    लंबे समय से थे बीमार

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।

    बताया जा रहा है कि मलाइका के पिता लंबे समय से बीमार थे।

    ANI के मुताबिक, आत्महत्या की खबर मिलते ही मलाइका के पिता को फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    दुख की घड़ी

    घटनास्थल पहुंचे मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान

    मलाइका के पिता की मौत की खबर सुनते ही उनके पूर्व पति अरबाज खान मौके पर पहुंचे। उन्हें घटनास्थल पर पुलिस और आस-पास के लोगों से बात करते देखा गया।

    अरबाज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह इस दुख की घड़ी में मलाइका और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

    उधर मलाइका के मैनेजर ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि ये आत्महत्या नहीं, बल्कि दुर्घटना है। जल्द ही अन्य जानकारियां साझा की जाएंगी।

    ट्विटर पोस्ट

    घटनास्थल पर पहुंचे अरबाज खान

    Actress Malaika Arora's father, Anil Arora passed away by comiting su*cide

    Reports say he took his own life by jumping from the roof.
    Ex husband Arbaaz Khan has arrived at Malaika's mother’s house to offer support. #MalaikaArora pic.twitter.com/eefcrGOBmp

    — Jeet (@JeetN25) September 11, 2024

    घटना

    जानकारी मिलते ही पुणे से मुंबई पहुंचीं मलाइका

    मलाइका के पिता का शव बाबा अस्पताल में रखा गया है। घटना से परिवारवाले सदमे में हैं। यह मलाइका के परिवार के लिए मुश्किल भरा वक्त है।

    मलाइका को जब पिता के निधन की खबेर मिली तब वह पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही वह तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं।

    अनिल पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनका परिवार फाजिल्का जिले में बसा हुआ था। अनिल ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की थी।

    खराब सेहत

    पिछले साल अस्पताल में भर्ती हुए थे अनिल

    बीते साल अनिल को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मलाइका और उनकी मां को अस्पताल में देखा गया था। हालांकि, उनकी बीमारी से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई थी।

    बता दें कि अनिल ने मलयालम क्रिश्चिन धर्म से ताल्लुक रखने वालीं जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी, जिनसे उन्हें 2 बेटियां हुईं, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा। हालांकि, जॉयस से उनका तलाक हो गया था और दोनों अलग-अलग रहते थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मलाइका अरोड़ा
    आत्महत्या

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    मलाइका अरोड़ा

    कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं मलाइका अरोड़ा मुंबई
    क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका? सेलिब्रिटी गॉसिप
    'झलक दिखला जा 10' को जज करेंगे करण जौहर और माधुरी दीक्षित करण जौहर
    'अरोड़ा सिस्टर्स' वेब सीरीज में दिखेंगी मलाइका और अमृता बॉलीवुड समाचार

    आत्महत्या

    डिप्रेशन से जूझ रही थीं मिस USA चेसली किस्ट, संस्मरण में हुआ खुलासा हॉलीवुड समाचार
    लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के गांधी वार्ड में महिला सफाई कर्मी ने फांसी लगाई उत्तर प्रदेश
    तेलंगाना: परीक्षा में असफल होने पर 48 घंटे में 12वीं के 7 छात्रों ने आत्महत्या की तेलंगाना
    छत्तीसगढ़: गरियाबंद जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारी छत्तीसगढ़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025