मलाइका अरोड़ा ने इतने लाख में खरीदी नई SUV कार
मलाइका अरोड़ा ने अपनी गाड़ियों के कलेक्शन में एक नया नाम जोड़ा है। उन्होंने हाल ही में महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन खरीदी है।
यह SUV उन्हें एक निजी समारोह में सौंपी गई, जिसका वीडियो अब इंस्टाग्राम पर खूब देखा जा रहा है। गाड़ी मिलने के बाद मलाइका ने अपने घर पर एक पूजा समारोह भी किया।
रॉक्स स्टार एडिशन की कीमत इतने लाख रुपये
महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 17.77 लाख रुपये रखी गई है। इस खास एडिशन में ग्लॉस-ब्लैक ग्रिल, काले अलॉय व्हील्स और सी-पिलर पर लगा स्टार एडिशन बैज इसे बाकी गाड़ियों से अलग दिखाता है।
ग्राहक इसे सिट्रिन येलो, टैंगो रेड, एवरेस्ट व्हाइट और स्टील्थ ब्लैक जैसे आकर्षक रंगों में चुन सकते हैं। गाड़ी के अंदर पूरा ब्लैक केबिन मिलता है, जिसमें लेदरेट सीटें और सुएड इन्सर्ट्स इसे और भी शानदार बनाते हैं।
इंजन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प दिए गए हैं। पेट्रोल इंजन सिर्फ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है, जबकि डीजल इंजन मैनुअल या ऑटोमैटिक दोनों तरह के गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।
हालांकि, यह थार सिर्फ रियर-व्हील ड्राइव में ही मिलेगी। इसमें डुअल 10.25 इंच की स्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसके अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।