NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'RRR' को ऑस्कर में भेजने के लिए कैंपेन पर 80 करोड़ रुपये खर्च करेंगे मेकर्स
    अगली खबर
    'RRR' को ऑस्कर में भेजने के लिए कैंपेन पर 80 करोड़ रुपये खर्च करेंगे मेकर्स
    ऑस्कर में 'RRR' के कैंपेन पर खर्च होंगे 80 करोड़ रुपये

    'RRR' को ऑस्कर में भेजने के लिए कैंपेन पर 80 करोड़ रुपये खर्च करेंगे मेकर्स

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 24, 2022
    08:36 pm

    क्या है खबर?

    'RRR' को भारत की ओर से आधिकारिक रूप से ऑस्कर के लिए ना भेजे जाने पर काफी विवाद खड़ा हो गया था। लोगों ने इसके लिए फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) की आलोचना की थी।

    फिर मेकर्स ने फिल्म को स्वतंत्र रूप से ऑस्कर की दावेदारी के लिए भेजा।

    अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म को ऑस्कर में भेजने के लिए इसके कैंपेन पर मेकर्स भारी-भरकम रकम खर्च करने वाले हैं।

    रिपोर्ट

    कैंपेन के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देगी फिल्म की टीम

    बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, ऑस्कर नॉमिनेशंस के लिए जो प्रचार-प्रसार होंगे, उसके लिए 'RRR' के मेकर्स 80 करोड़ रुपये खर्च करेंगे।

    एक स्वतंत्र फिल्म की दावेदारी के लिए लॉस एंजिल्स में बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार की जरूरत होती है। कहा जा रहा है कि फिल्म के कैंपेन के लिए इसकी टीम एड़ी-चोटी का जोर लगा देगी।

    बता दें कि एसएस राजामौली की 'RRR' इसी साल 24 मार्च को सिनेमाघरों में आई थी।

    खर्च

    स्वतंत्र फिल्म का खर्च नहीं उठाती है FFI

    ऑस्कर में एंट्री के लिए जिस फिल्म को आधिकारिक तौर पर भेजा जाता है, उसके कैंपेन का खर्च FFI उठाती है।

    इसके लिए भारत सरकार ने एक कार्पस फंड बना रखा है। इसी फंड से आधिकारिक एंट्री वाली फिल्मों का प्रचार-प्रसार होता है।

    चूंकि, ऑस्कर में दावेदारी के लिए बहुत पैसे खर्च होते हैं, इसलिए बहुत कम फिल्में स्वतंत्र रूप से ऑस्कर के लिए अपना दावा पेश करती हैं। पैसे के साथ-साथ इसके कैंपेन में अधिक समय भी लगता है।

    नॉमिनेशंस

    14 श्रेणियों के लिए फिल्म को किया गया था नॉमिनेट

    निर्माताओं ने 'RRR' को फॉर योर कंसिडरेशन (FYC) कैंपेन के तहत ऑस्कर के लिए आगे बढ़ाया है। 14 श्रेणियों के लिए फिल्म की एंट्री भेजी गई।

    सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (राजामौली) के लिए भी फिल्म को नामांकित किया गया।

    इस फिल्म में राम चरण और जूनियर NTR भाई की भूमिका में नजर आए। अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भी अपने कैमियो से फिल्म की शोभा बढ़ाई।

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    आधिकारिक एंट्री

    'छेल्लो शो' है भारत की आधिकारिक एंट्री

    ऑस्कर 2023 के लिए भारत की ओर से आधिकारिक रूप से गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' को चुना गया है। फिल्ममेकर पान नलिन ने इसका निर्देशन किया है।

    फिल्म 14 अक्टूबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

    जब से ऑस्कर के लिए 'छेल्लो शो' को भारत की तरफ से नॉमिनेट किया गया है, तभी से यह विवादों में है। कई लोगों का मानना है कि 'छेल्लो शो' इटैलियन फिल्म 'सिनेमा पैराडिसो' की कॉपी है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'RRR' के अलावा प्रशंसक 'द कश्मीर फाइल्स' और 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' को भी ऑस्कर के लिए भेजने की मांग कर रहे थे। हालांकि, चयन समिति ने 'छेल्लो शो' पर अपनी मुहर लगाई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    RRR फिल्म
    ऑस्कर पुरस्कार
    एसएस राजामौली
    राम चरण

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    RRR फिल्म

    फिल्म 'RRR' अगले साल 7 जनवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज आलिया भट्ट
    'RRR' का जबरदस्त टीजर हुआ रिलीज, अगले साल 7 जनवरी को आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का 'RRR' से क्लैश टला आलिया भट्ट
    'RRR' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में कितने मिनट का रोल करेंगे अजय देवगन? आलिया भट्ट

    ऑस्कर पुरस्कार

    फिल्म 'जल्लीकट्टू' ऑस्कर 2021 से हुई बाहर, 'बिट्टू' ने बनाई टॉप-10 में जगह बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोन्स के साथ करेंगी ऑस्कर के नामांकन की घोषणा बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका ने ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'बिट्टू' के मुख्य कलाकारों की शिक्षा के लिए की अनोखी पहल प्रियंका चोपड़ा
    पत्रकार ने प्रियंका के ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा पर उठाया सवाल, अभिनेत्री ने दिया जवाब नेटफ्लिक्स

    एसएस राजामौली

    एक्शन से भरपूर राजामौली की फिल्म 'RRR' का हिंदी ट्रेलर रिलीज बॉलीवुड समाचार
    आलिया-रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को दक्षिण भाषाओं में पेश करेंगे एसएस राजामौली करण जौहर
    सलमान ने किया 'बजरंगी भाईजान 2' का ऐलान, केवी विजेंद्र लिखेंगे स्क्रिप्ट सलमान खान
    क्या सलमान के लिए फिल्म लिख रहे हैं एसएस राजामौली? बॉलीवुड समाचार

    राम चरण

    राम चरण की तेलुगु फिल्म 'रंगस्थलम' फरवरी में हिन्दी में होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    कोरोना महामारी के कारण 'RRR' की दो नई रिलीज डेट जारी हुई आलिया भट्ट
    हिन्दी सहित कई भाषाओं में 25 मार्च को रिलीज होगी 'RRR' आलिया भट्ट
    सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म 'RC 16' में नजर आएंगी रश्मिका बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025