99 करोड़ कमाकर धूम मचाने वाली 'मैं वापस आऊंगा' अब इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी बंटवारे के समय की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' आखिर 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है।
जून में सिनेमाघरों में उतरने के बाद शुरुआत में इसकी रफ्तार धीमी थी, लेकिन अच्छे रिव्यूज और मौखिक प्रचार के चलते इसने जोर पकड़ा।
नतीजा ये हुआ कि फिल्म ने दुनियाभर में 99 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। यह फिल्म 50 दिनों तक सिनेमाघरों में लगी रही।
'मैं वापस आऊंगा' में कितने निभाया कौन सा किरदार?
यह फिल्म 95 साल के ईशर सिंह ग्रेवाल की कहानी बताती है, जिनका किरदार नसीरुद्दीन शाह ने निभाया है। वह बंटवारे से पहले के पंजाब में अपने गांव वापस जाने का सपना देखते हैं।
उसकी मदद के लिए उसका पोता, जिसका किरदार दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं, आगे आता है और इसी कोशिश में अपने परिवार के बीते हुए कल के कई राजों को उजागर करता है।
फिल्म में युवा ईशर की भूमिका वेदांग रैना ने निभाई है, वहीं शरवरी वाघ उनकी प्रेमिका अफसाना बनी हैं ।