दिलजीत दोसांझ-शरवरी की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर जारी, जानिए रिलीज तारीख
क्या है खबर?
इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ के सहयोग वाली दूसरी फिल्म का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था। 13 मार्च को निर्देशक ने यह इंतजार खत्म करते हुए फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। यही नहीं, इस फिल्म के शीर्षक और रिलीज तारीख से भी पर्दा उठाया गया है, जिससे फैंस उत्साहित हैं। बता दें, दिलजीत और इम्तियाज 'अमर सिंह चमकीला' में साथ काम कर चुके हैं। आइए जानते हैं फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर कैसा है।
टीजर
बंटवारे के बीच एक प्रेम-कहानी के संघर्ष को दिखाता है टीजर
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर 1940 के दशक में सेट है जिसका एक बड़ा हिस्सा बंटवारे के दौरान उपजी एक पुराने जमाने की प्रेम-कहानी को दिखाता है। दिलजीत के अलावा, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह की झलक पेश की गई है। एआर रहमान का संगीत सुकुन का एहसास दिलाता है, जिसमें इरशाद कामिल और इम्तियाज की क्रिएटिव टीम ने अपना योगदान दिया है। फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर
Yeh kissa hai sapnon ki duniya ka! ✨
— Tips Films & Music (@tipsofficial) March 13, 2026
A story of love and longing.
Main Vaapas Aaunga, in cinemas on 12th June, 2026.
Teaser out Now: https://t.co/lQ3PW1Lxtq
Applause Entertainment presents, A Window Seat Films Production
🎬Starring: Diljit Dosanjh, Vedang Raina, Sharvari,… pic.twitter.com/aGQzcacksk