'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार वापसी, 50 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 50 करोड़ रुपये के आंकड़े से बस थोड़ी दूर है।
विभाजन पर बनी यह रोमांटिक फिल्म दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह जैसे बड़े कलाकारों के साथ बनी है।
12 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला है और इसी वजह से इसने सिर्फ 12 दिनों में दुनियाभर से कुल 48.14 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
'मैं वापस आऊंगा' ने भारत में कमाए इतने करोड़
भारत में फिल्म ने 12वें दिन 3.10 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। यह कारोबार करीब 2,800 शोज से आया, जो पिछले कामकाजी दिन के मुकाबले 24 फीसदी ज्यादा है।
इससे भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 29.85 करोड़ रुपये और ग्रॉस कमाई 35.54 करोड़ रुपये हो गई है।
विदेशी दर्शकों ने भी फिल्म को खूब सराहा है, वहां से अब तक कुल 12.60 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, लेकिन 'मैं वापस आऊंगा' अकेली नहीं है जो दर्शकों का दिल जीत रही है।
शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, जिससे अभी दर्शकों के लिए बॉक्स ऑफिस की यह रेस काफी रोमांचक हो गई है।