Loading...
अध्यन सुमन की म्यूजिकल फिल्म 'मैं ना रहा मेरा' का टीजर जारी, जानिए रिलीज तारीख 

अध्यन सुमन की म्यूजिकल फिल्म 'मैं ना रहा मेरा' का टीजर जारी, जानिए रिलीज तारीख 

Sep 16, 2026
06:10 pm

क्या है खबर?

शेखर सुमन के बेटे अध्यन सुमन बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 'मैं ना रहा मेरा' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें उनके साथ नवोदित अभिनेत्री दिविता राय नजर आएंगी। अभिनेता द्वारा ही निर्मित, इस फिल्म का निर्माण धर्मेश संगानी ने संगानी ब्रदर्स मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। निर्देशन की कमान अमित कसारिया ने संभाली है, जबकि संगीत राहुल नायर ने दिया है।

टीजर

प्यार और तड़प के रिश्ते को दिखाती है फिल्म

टीजर की शुरुआत राज (अध्यन) से होती है, जिसके दिल-दिमाग पर 90 की दशक वाली रोमांटिक फिल्मों का गहरा असर है। वह सच्चा और फिल्मी प्यार ढूंढता है।

उसे सिमरन (दिविता) नाम की एक लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन जल्द उनके रिश्ते के अहंकार जन्म लेता है।

टीजर सवाल ही यही उठाता है कि "क्या गुरूर इश्क से बड़ा हो सकता है?"

प्यार, तड़प, दर्द और अहंकार को दिखाती यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 दुनियाभर में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

ADVERTISEMENT