'धुरंधर 2' के नए गाने 'मैं और तू' में तबाही बनकर आए रणवीर सिंह, देखें वीडियो
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का क्रेज इस वक्त हर तरफ दिखाई दे रहा है। इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि निर्माता आदित्य के अलावा लोकेश धर और ज्योति देशपांडे हैं। फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता चरम पर है। इसी बीच निर्माताओं ने इसका नया गाना 'मैं और तू' जारी किया है। बता दें, पहला गाना 'आरी आरी' जारी होने के बाद, यह 'धुरंधर 2' का दूसरा गाना है जो रिलीज हुआ है।
गाना
जैस्मीन सैंडलस की आवाज में जारी हुआ 'मैं और तू'
'धुरंधर 2' से जारी 'मैं और तू' गाने को जैस्मीन सैंडलस ने अपनी भारी-भरकम आवाज में पिरोया है। उनका साथ रिबेल और शाश्वत सचदेव ने दिया है। संगीत भी शाश्वत ने दिए हैं, जबकि इसे जैस्मिन और रिबेल ने मिलकर लिखा है। निर्माताओं ने गाने के वीडियो में फिल्म के कुछ दृश्याें को शामिल किया है। रणवीर तबाही बनकर दुश्मनों पर टूटते नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर फिल्म के पिछले गानों की तरह, यह ट्रैक भी काफी जोशीला है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Jab taare bhi roobaroo ho jaayein…#MainAurTu out now💥
— Jio Studios (@jiostudios) March 18, 2026
🔗- https://t.co/i5XENV3SkB
A Shashwat Sachdev Musical
Book Your Tickets Now.
🔗- https://t.co/9oK8N3aDD6#DhurandharTheRevenge releases worldwide on 19 March, on Gudi Padwa, Ugadi, and Eid.
Hindi | Telugu | Tamil |… pic.twitter.com/oRpJEAod98