महेश भट्ट की फिल्म 'नाम- टू लिव इज वॉर' का ऐलान, इन कलाकारों पर लगा दांव
क्या है खबर?
दिग्गज फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। इसका शीर्षक 'नाम- टू लिव इज वॉर' है, जिसमें वीर पहाड़िया और वरुण शर्मा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। यह परियोजना एक डार्क एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर आधिकारिक पोस्ट के जरिए बताया गया है कि फिल्म उत्सव एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शंस के बैनर तले रिद्धि चावड़ा और उत्सव उपाध्याय द्वारा निर्मित होगी। वहीं फिल्म के निर्देशन की कमान सिद्धांत सचदेव संभालेंगे।
किरदार
पहली बार खलनायक बनकर पर्दे पर आएंगे वरुण
वीर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा, 'कहते हैं सबसे छोटा जीव भी सबसे बड़ी शक्ति का प्रमाण होता है, जब बाप्पा का आशीर्वाद साथ हो, तो हर 'नाम' एक तूफान होता है।' बताया जा रहा है कि अभिनेता इसमें एक दमदार और आक्रामक अवतार निभाएंगे, जबकि वरुण को पहली बार नकारात्मक किरदार में देखा जाएगा। हर बार कॉमिक रोल निभाने वाले वरुण को खलनायक बनते देखने के लिए फैंस भी बेहद उत्साहित हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Mahesh Bhatt presents Naam: To Live Is War, an action thriller starring Veer Pahariya and Varun Sharma.
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) June 15, 2026
Produced by Riddhi Chawda and Utsav Upadhyay under Utsav Entertainment & Productions, and directed by Sidhaant Sachdev, Naam: To Live Is War promises an intense and gripping… pic.twitter.com/Dgeo4kiEek