Loading...
'वाराणसी' के सेट से महेश बाबू का वीडियो लीक, एक्शन दृश्य फिल्माते नजर आए
हैदराबाद में चल रही 'वाराणसी' की शूटिंग

'वाराणसी' के सेट से महेश बाबू का वीडियो लीक, एक्शन दृश्य फिल्माते नजर आए

Aug 06, 2026
04:23 pm

क्या है खबर?

एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'वाराणसी' 2027 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिलहाल इसकी शूटिंग हैदराबाद में चल रही है, जहां मुख्य कलाकार महेश बाबू एक्शन सीक्वेंस फिल्मा रहे हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद उनके फिल्मांकन का एक फुटेज ऑनलाइन लीक हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना ने निर्माताओं का ऑनलाइन सुरक्षा उल्लंघनों की तरफ ध्यान बढ़ा दिया है।

वीडियो

पानी के अंदर एक्शन दृश्य फिल्माते दिखे अभिनेता

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो फिल्म के बहुचर्चित वाराणसी घाट सीक्वेंस का बताया जा रहा है।

इसमें महेश बाबू को खून से लथपथ पानी के अंदर एक्शन दृश्य फिल्माते हुए देखा जा सकता है। इससे लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि यह फुटेज फिल्म के सबसे बड़े एक्शन दृश्यों में से एक का हिस्सा है।

इससे पहले फिल्म के सेट से पृथ्वीराज सुकुमारन की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं, जो इसमें खलनायक बने हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वायरल वीडियो

ADVERTISEMENT

समस्या

बार-बार लीक हो रहे फुटेज से फैंस भी परेशान

अभिनेता का ये वीडियो उग्रभट्टी गुफाओं के दृश्य से जुड़े एक और कथित लीक के कुछ ही दिनों बाद आया है।

नतीजन फैंस भी बार-बार लीक हो रहे फुटेज से परेशान हैं और निर्माताओं से इन पर अंकुश लगाने को कह रहे हैं।

हालांकि, निर्माताओं की ओर से हालिया लीक घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

'वाराणसी' में महेश बाबू और पृथ्वीराज के अलावा, प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद हैं। फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT