LOADING...
'वाराणसी' के बाद इस निर्देशक की फिल्म में दिखेंगे महेश बाबू? लग सकता है बड़ा दांव
महेश बाबू की अगली फिल्म को लेकर आई जानकारी

'वाराणसी' के बाद इस निर्देशक की फिल्म में दिखेंगे महेश बाबू? लग सकता है बड़ा दांव

Feb 17, 2026
05:54 pm

क्या है खबर?

एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं और यह अप्रैल, 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने उतरेगी। हालिया रिपोर्ट्स में अटकलें हैं कि महेश अपनी अगली फिल्म के लिए संदीप रेड्‌डी वांगा के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। जाहिर है कि 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद, संदीप अगली फिल्म 'स्पिरिट' में व्यस्त चल रहे हैं।

फिल्म

'डेविल' हो सकता है फिल्म का नाम, स्क्रिप्ट हो चुकी तैयार

123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, महेश अगली फिल्म के लिए एशियन सिनेमाज के साथ जुड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि निर्देशक संदीप इस परियोजना का निर्देशन करने की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। उन्होंने 'डेविल' नाम की एक स्क्रिप्ट भी लिखी है। माना जा रहा है कि 'वाराणसी' के बाद, अभिनेता इस परियोजना की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। यह एक इंटेंस और डार्क फिल्म होने की उम्मीद है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

ख्वाहिश

महेश बाबू संग काम करना चाहते हैं संदीप वांगा

'एनिमल' निर्देशक ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने महेश को एक कहानी सुनाई है। वह उनके साथ काम करने के इच्छुक हैं। अगर अटकलें सही निकलती हैं तो दोनों दिग्गजों का एक फिल्म में जुड़ना काफी धमाकेदार होगा। फिलहाल, महेश इस वक्त पूरा ध्यान 'वाराणसी' पर केंद्रित कर रहे हैं, जो 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के उन्हें एक महत्वपूर्ण किरदार में देखा जाएगा जो भगवान श्रीराम से प्रेरित बताया जाता है।

Advertisement