Loading...
महेश बाबू के बेटे ने नानी की 'द पैराडाइज' को दिया 1 स्टार, बताया 'बेहद खराब'
महेश बाबू के बेटे का 'द पैराडाइज' पर रिव्यु

महेश बाबू के बेटे ने नानी की 'द पैराडाइज' को दिया 1 स्टार, बताया 'बेहद खराब'

लेखन सयाली
Oct 25, 2026
04:56 pm

क्या है खबर?

महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी फिल्मों की समीक्षा देने के लिए चर्चा में रहते हैं। उन्होंने यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को आधा स्टार देने के बाद अब नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' को एक स्टार दिया है। गौतम ने अपने 'लेटरबॉक्सड' नाम की वेबसाइट वाले अकाउंट पर फिल्म की समीक्षा साझा करते हुए कहा कि ये फिल्म उन्हें काफी निराशाजनक लगी। उनकी ये समीक्षा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

समीक्षा

फिल्म के बारे में क्या है गौतम की राय?

गौतम ने लेटरबॉक्सड पर इस फिल्म के लिए लिखा, 'मुझे सिनेमैटोग्राफी और भावनात्मक सीन में अभिनय अच्छा लगा। इसके अलावा मुझे कुछ भी पसंद नहीं आया। बहुत निराशाजनक। साथ ही, एडिटिंग भी बहुत ही खराब थी।'

उनके समीक्षा देने वाला ये अकाउंट वायरल हो गया था। इसके बाद उन्होंने उसे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, 'इस पेज पर आपका स्वागत है, जो राष्ट्रीय स्तर की खबर बनने लायक लगता है।'

ADVERTISEMENT