Page Loader
महेश बाबू ने की 'जवान' की समीक्षा, शाहरुख खान और एटली के लिए कही ये बात 
महेश बाबू ने की 'जवान' की समीक्षा (तस्वीर: X/@urstrulyMahesh)

महेश बाबू ने की 'जवान' की समीक्षा, शाहरुख खान और एटली के लिए कही ये बात 

Sep 08, 2023
02:12 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' ने 7 सितंबर को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटा दिया है। इस फिल्म समीक्षकों के अलावा दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसके चलते 'जवान' ने टिकट खिड़की पर पहले दिन 75 करोड़ रुपये के साथ बेहतरीन शुरुआत की है। अब इस बीच तेलुगु अभिनेता महेश बाबू ने शाहरुख की 'जवान' की समीक्षा की है। इसके साथ उन्होंने इसे किंग खान के करियर का 'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन' बताया।

ट्वीट

'जवान' अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगा- महेश

महेश बाबू ने ट्वीट कर लिखा, 'जवान...ब्लॉकबस्टर सिनेमा। एटली कुमार ने किंग (शाहरुख) के साथ बेहतरीन मनोरंजन प्रदान किया है। वे अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म लेकर आए हैं। फिल्म में आपकी (शाहरुख) उपस्थिति बेजोड़ है। आपने आग लगा दी। जवान अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगा...' इससे पहले महेश ने शाहरुख को 'जवान' की रिलीज के लिए शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने वादा किया था कि वह बहुत जल्द अपने पूरे परिवार के साथ 'जवान' देखने जाएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट