Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जासूसी पर आधारित सीरीज बनाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, पहला सीजन धोनी पर होगा आधारित
  • मनोरंजन

    जासूसी पर आधारित सीरीज बनाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, पहला सीजन धोनी पर होगा आधारित

    चंद्रशेखर  कुमार
    लेखन
    चंद्रशेखर कुमार
    Mail
    अंतिम अपडेट Apr 07, 2021, 06:44 pm
    जासूसी पर आधारित सीरीज बनाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, पहला सीजन धोनी पर होगा आधारित
  • 2011 में भारतीय क्रिकेट को दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

    धोनी का क्रिकेट करियर काफी सफल रहा है। क्रिकेट के अलावा बाकी कई क्षेत्रों में भी वह सक्रिय रहते हैं।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि धोनी जासूसी पर आधारित एक एनिमेटिड सीरीज का निर्माण करने वाले हैं। दिलचस्प है कि सीरीज का पहला सीजन धोनी पर ही आधारित होगा।

  • इस खबर में
    'कैप्टन 7' नाम से एक एनिमेटिड सीरीज बनाने वाले हैं धोनी धोनी और पत्नी साक्षी का प्रोडक्शन हाउस करेगा सीरीज का निर्माण सीरीज का कॉन्सेप्ट और कहानी कमाली की है- धोनी इंस्टाग्राम पर धोनी की प्रोडक्शन हाउस द्वारा हुई सीरीज की घोषणा 2016 में धोनी पर बन चुकी है बायोपिक
  • जानकारी

    'कैप्टन 7' नाम से एक एनिमेटिड सीरीज बनाने वाले हैं धोनी

  • धोनी 'कैप्टन 7' नाम से एक एनिमेटिड सीरीज बनाने वाले हैं। सीरीज के निर्माताओं ने बताया है कि जासूसी पर आधारित इस सीरीज का पहला सीजन धोनी की जिंदगी पर आधारित होगी।

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी इस सीरीज के पहले सीजन पर काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि 'कैप्टन 7' में सात नंबर धोनी की जर्सी को इंगित करता है।

    इसी जर्सी को पहन कर पूर्व कप्तान धोनी ने कई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं।

  • सूचना

    धोनी और पत्नी साक्षी का प्रोडक्शन हाउस करेगा सीरीज का निर्माण

    धोनी और पत्नी साक्षी का प्रोडक्शन हाउस करेगा सीरीज का निर्माण
  • धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस 'धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' और 'ब्लैक व्हाइट ऑरेंज ब्रैंड्स प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा सीरीज का निर्माण किया जा रहा है।

    सीरीज को इस देश का पहला 'एनिमेटिड जासूसी' शो माना जा रहा है। सीरीज का पहला सीजन 2022 में रिलीज होगा।

    साक्षी ने कहा है कि 'कैप्टन 7' अपने आप में रोमांच से भरपूर होगा। अभी यह सीरीज प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है, जिसमें धोनी को अनोखे अवतार में देखा जाएगा।

  • बयान

    सीरीज का कॉन्सेप्ट और कहानी कमाली की है- धोनी

  • धोनी ने कहा, "सीरीज का कॉन्सेप्ट और कहानी कमाल की है। इसमें क्रिकेट के साथ ही मेरे जीवन के अन्य जुनून को जीवंत किया जाएगा।"

    BWO की CEO भाविका वोरा ने कहा है कि 'कैप्टन 7' से निर्माण के क्षेत्र में कदम रख कर वे बेहद खुश हैं। उन्होंने आगे कहा, "खेल हमारे दिलों के बेहद करीब है और हम सभी धोनी के बड़े प्रशंसक हैं।"

    धोनी की प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर इस सीरीज की घोषणा की है।

  • इंस्टाग्राम पोस्ट

    इंस्टाग्राम पर धोनी की प्रोडक्शन हाउस द्वारा हुई सीरीज की घोषणा

  • Instagram post

    A post shared by dhoni.entertainment on April 7, 2021 at 2:26 pm IST

  • जानकारी

    2016 में धोनी पर बन चुकी है बायोपिक

    2016 में धोनी पर बन चुकी है बायोपिक
  • 2016 में धोनी पर एक बायोपिक भी बन चुकी है, जिसका नाम है 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी'।

    इसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत धोनी के किरदार में दिखे थे।

    भारत को एकदिवसीय क्रिकेट मैचों के अलावा टी-20 मुकाबलों में वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले धोनी एकमात्र भारतीय कप्तान हैं।

    धोनी ने पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस साल होने वाले IPL में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की बागडोर एक बार फिर से संभालेंगे।

  • बॉलीवुड समाचार
  • क्रिकेट से संन्यास
  • भारतीय क्रिकेट टीम
  • सोशल मीडिया
  • मनोरंजन
  •  
ताज़ा खबरें
  • उत्तर प्रदेश: 20 मई तक टाली गईं बोर्ड परीक्षाएं, नाइट कर्फ्यू का समय भी बढ़ा
    उत्तर प्रदेश: 20 मई तक टाली गईं बोर्ड परीक्षाएं, नाइट कर्फ्यू का समय भी बढ़ा
    देश
  • IPL 2021, PBKS बनाम CSK: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें
    IPL 2021, PBKS बनाम CSK: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें
    खेलकूद
  • कोरोना: दिल्ली की जेलों से आपातकालीन पैरोल पर छोड़े गए 51 प्रतिशत कैदी फरार, तलाश जारी
    कोरोना: दिल्ली की जेलों से आपातकालीन पैरोल पर छोड़े गए 51 प्रतिशत कैदी फरार, तलाश जारी
    देश
  • 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' का नया ट्रेलर रिलीज, विन डीजल और जॉन सीना आमने-सामने
    'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' का नया ट्रेलर रिलीज, विन डीजल और जॉन सीना आमने-सामने
    मनोरंजन
  • कोरोना वायरस के कारण अटकी कार्तिक आर्यन की पहली सुपरहीरो फिल्म 'फैंटम'
    कोरोना वायरस के कारण अटकी कार्तिक आर्यन की पहली सुपरहीरो फिल्म 'फैंटम'
    मनोरंजन
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021