'महावीर कर्ण' से राघव लॉरेंस की पहली झलक आई, जानिए कब आएगी फिल्म
क्या है खबर?
निर्देशक रमेश वर्मा की आगामी पैन-इंडिया फिल्म 'महावीर कर्ण' का पहला लुक पोस्टर जारी हो गया है। दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता राघव लॉरेंस इसमें 'महाभारत' के महान योद्धा कर्ण की भूमिका निभा रहे हैं। यह उनके करियर की पहली पौराणिक फिल्म है। इसका निर्माण पेन मूवीज जयंतीलाल गाडा द्वारा RV स्टूडियोज और श्री नीलद्री प्रोडक्शंस के सहयोग से किया गया है। 'कर्ण' के रूप में राघव की पहली झलक देखने के बाद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।
रिलीज
5 भाषाओं के साथ विश्व स्तर पर रिलीज होगी फिल्म
पेन मूवीज ने 'महावीर कर्ण' का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, 'एक चेहरा। एक महान हस्ती। एक योद्धा। पेश है राघव लॉरेंस का महावीर कर्ण के रूप में पहला लुक।'
पोस्टर में कर्ण के रूप में अभिनेता तीव्र और उग्र लुक में दिख रहे है।
तेलंगाना टुडे के मुताबिक, फिल्म का निर्माण 150 करोड़ रुपये के भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। यह 2027 में तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा के साथ विश्व स्तर पर रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
A Face. A Legend. A Warrior. ⚔️
— Pen Movies (@PenMovies) September 22, 2026
Here is the FIRST LOOK of #RaghavaLawrence as #MahaveerKarna 🏹🔥@offl_Lawrence steps into mythology for the first time as the legendary #Karna ⚔️
An EPIC LIVE-ACTION SAGA, helmed by Blockbuster Director @DirRameshVarma
The Legend Rises 🏹… pic.twitter.com/DamQHkTXMf