LOADING...
इन लोगों ने इरफान को अनोखे अंदाज में दिया आखिरी सलाम, बदला अपने गांव का नाम

इन लोगों ने इरफान को अनोखे अंदाज में दिया आखिरी सलाम, बदला अपने गांव का नाम

May 12, 2020
10:00 pm

क्या है खबर?

अभिनेता इरफान खान बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक थे जिनके जाने से अब पूरी फिल्म इंडस्ट्री अधूरी सी लगने लगी हैं। उन्होंने अपने हर किरदार ने दर्शकों को प्रभावित किया है। उन्होंने न सिर्फ रील लाइफ से रियल लाइफ में लोगों को बहुत प्रभावित किया है। शायद यही कारण है कि उनके निधन की खबर से हर किसी की आंखें नम हैं। अब महाराष्ट्र के एक गांव ने इरफान को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है।

मदद

हमेशा गांव के लोगों की मदद के लिए खड़े रहे इरफान

TOI की खबर के अनुसार, महाराष्ट्र के इगतपुरी गांव के लोगों ने इरफान को श्रद्धांजलि देते हुए अपने गांव का नाम ही बदल दिया है। उन्होंने अब अपने गांव का नाम मराठी भाषा में 'हीरो ची वाड़ी' रखने का फैसला कर लिया है। इसका हिन्दी अर्थ होता है 'पड़ोस का हीरो'। यहां के लोग इरफान को बहुत मानते थे। वहीं इरफान भी इस गांव के लोगों की मदद के लिए हमेशा सबसे आगे खड़े रहते थे।

मदद

गांव के बच्चों का भविष्य सवार रहे थे इरफान

यह गांव त्रिलंगवाड़ी फोर्ट के पास है। यहीं इरफान खान ने अपना फार्म हाउस भी बनाया हुआ है। वह अक्सर गांव के लोगों से मिलने के लिए जाते रहते थे। इरफान को याद करते हुए यहां के लोगों का कहना है कि उन्होंने पत्राच्या वाडा के जिला परिषद स्कूल के लिए दान भी दिया था। इसके बाद से ही उन्होंने बच्चों के लिए किताबें, कम्प्यूटर, स्वेटर और रेनकोट जैसी चीजे भी दान दी।

Advertisement

फरीश्ता

गांव वालों के लिए फरीश्ते थे इरफान

रिपोर्ट्स के अनुसार इरफान ने इस गांव के लिए बहुत काम किए है। उन्होंने यहां ऐम्बुलेंस की सुविधा भी शुरु करवाई। इसके अलावा वह त्योहारों पर गांव वालों के लिए मिठाइयां भेजते थे। ग्रामीणों के अनुसार इरफान कई परिवारों के लिए फरिश्ता थें। जब भी सहायता की जरूरत होती वह हमेशा साथ होते थे। जब वह कैंसर का इलाज करवा रहे थे, उस समय भी उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को भेजकर बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखा।

Advertisement

अलविदा

हमेशा के लिए अलविदा कह गए इरफान खान

गौरतलब है कि इरफान खान पिछले दो साल से न्यूरोएंडोक्राइम ट्यूमर नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। करीब एक साल विदेश में रहकर अपना इलाज करवाने के बाद इरफान कुछ समय पहले ही भारत लौटे थे। हालांकि, 28 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई में स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने 29 अप्रैल को हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

वर्क फ्रंट

'अंग्रेजी मीडियम' नहीं थी इरफान की आखिरी फिल्म

इरफान को पिछली बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ राधिका मदान, करीना कपूर खान, और दीपक डोबरियाल जैसे सितारे मुख्य किरदारों में नजर आए थे। हालांकि, यह इरफान की आखिरी फिल्म नहीं थी। इसके बाद उन्हें हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'मंत्रा: सन्स ऑफ स्कॉर्पियन्स' और बॉलीवुड फिल्म 'अपनों से बेवफाई' में दिखाई देने वाले हैं। उनकी इन दोनों ही फिल्मों की रिलीज के हम सभी बेहद उत्साहित हैं।

Advertisement