विशाल का बतौर निर्देशक सपना हुआ साकार, 35वीं फिल्म 'मगुडम' के टीजर में एक्शन का तूफान
मनोरंजन
'मगुडम' का टीजर आ गया है। यह अभिनेता विशाल की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। उन्होंने इस फिल्म की कमान तब संभाली, जब पहले निर्देशक रवि अरसु के साथ कुछ क्रिएटिव मतभेद हो गए थे।
टीजर में फिल्म की कहानी पर से भले ही पर्दा नहीं उठाया गया है, लेकिन इसमें जबरदस्त एक्शन और ड्रामा भरपूर होने की झलक मिल रही है।
यह फिल्म विशाल के लिए एक अहम पड़ाव है। यह उनकी 35वीं फिल्म है और उनका एक ऐसा सपना है, जिसे वे आखिरकार पूरा कर रहे हैं।
'मगुडम' कब होगी रिलीज?
फिल्म 'मगुडम' में विशाल के साथ दुशरा विजयन, अंजली, जयप्रकाश और जॉन विजय जैसे कई दमदार कलाकार नजर आएंगे।
टीजर में GV प्रकाश कुमार का पार्श्व संगीत काफी प्रभावशाली लग रहा है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अभी यह निर्माणोत्तर कार्य के दौर में है।
निर्माताओं ने इसे अगले महीने रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।