मद्रास हाई कोर्ट का 'पेड्डी' को लेकर बड़ा फैसला, ऑनलाइन पाइरेसी पर लगी लगाम
तेलुगु फिल्म 'पेड्डी' के निर्माताओं को लीक्स और ऑनलाइन पाइरेसी का डर सता रहा था। ऐसे में उन्हें मद्रास हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है।
जस्टिस वी. लक्ष्मी नारायणन ने फिल्म को गैरकानूनी तरीके से ऑनलाइन अपलोड, शेयर या रिलीज करने पर अस्थायी रोक लगा दी है।
इसका मतलब है कि अब कोई भी चोरी-छिपे फिल्म को डाउनलोड या स्ट्रीम नहीं कर पाएगा।
'पेड्डी' को मिला 4 हफ्ते का अशोक कुमार ऑर्डर
कोर्ट ने एक अशोक कुमार ऑर्डर भी जारी किया है, जो अनजान लोगों द्वारा होने वाले कॉपीराइट उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए है।
कोर्ट ने चेतावनी दी कि पाइरेसी से फिल्म के निर्माताओं को गंभीर नुकसान हो सकता है। यह सुरक्षा 4 हफ्ते तक रहेगी और इस मामले में जल्द ही अगली सुनवाई होगी।
कब रिलीज होगी फिल्म 'पेड्डी'
फिल्म 'पेड्डी' का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है और इसमें मुख्य भूमिकाओं में राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार और जगपति बाबू जैसे कलाकार हैं।
इसका संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने दिया है। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।