NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मशहूर गायिका मैडोना गंभीर संक्रमण के चलते ICU में भर्ती, स्थगित हुआ वर्ल्ड टूर
    अगली खबर
    मशहूर गायिका मैडोना गंभीर संक्रमण के चलते ICU में भर्ती, स्थगित हुआ वर्ल्ड टूर
    मैडोना पिछले कई दिनों से ICU में भर्ती

    मशहूर गायिका मैडोना गंभीर संक्रमण के चलते ICU में भर्ती, स्थगित हुआ वर्ल्ड टूर

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 29, 2023
    10:49 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका की मशहूर पॉप गायिका मैडोना के प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, उनकी तबीयत काफी खराब है और वह कई दिनों से ICU में भर्ती हैं।

    64 साल की मैडोना अपने वर्ल्ड टूर पर जाने की तैयारी में थीं, लेकिन सेहत खराब होने के चलते इसे फिलहाल टाल दिया गया है।

    बताया जा रहा है कि मैडोना को गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन हो गया है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।

    पुष्टि

    मैडोना की मैनेजर ने दी जानकारी

    मैडोना की मैनेजर गाइ ओसेरी ने इस खबर की पुष्टि कर कहा कि पॉप गायिका कई दिनों से ICU में हैं। उनकी हालत में थोड़ा सुधार है।

    ओसेरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, '24 जून को मैडोना को गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन हो गया था, जिसके चलते उन्हें कई दिनों तक ICU में रखा गया। फिलहाल उनके सारे प्रोजेक्ट रोक दिए गए हैं, जिसमें उनका वर्ल्ड टूर भी शामिल है। जैसे ही हमें ज्यादा जानकारी मिलेगी, हम आपके साथ साझा करेंगे।'

    ट्विटर पोस्ट

    देखिए पोस्ट

    Statement from Madonna’s longtime manager and business partner @guyoseary. https://t.co/gyke0VzmAO pic.twitter.com/MN9Al1VITb

    — Yashar Ali 🐘 (@yashar) June 28, 2023

    देखरेख

    बेटी कर रहीं मैडोना की देखभाल

    पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मैडोना अपने शो के लिए 12 घंटे काम कर रही थीं। वह काफी ज्यादा रियाज कर रही थीं।

    24 जून को उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मैडोना की बेटी लूर्डेस लियोन हर पल उनके साथ हैं और अपनी मां की देखभाल कर रही हैं।

    बता दें कि मैडोना को अपने 'मैडम X टूर' के दौरान हुई एक दुर्घटना के कारण 2020 में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करानी पड़ी थी।

    शुरुआत

    15 जुलाई से शुरू होने वाला था मैडोना का टूर

    मैडाेना को 15 जुलाई को वैंकूवर में अपने 45 शहरों के दौरे की शुरुआत करनी थी। इस बीच वह अलग-अलग जगहों पर 84 शो करने वाली थीं।

    इस साल जनवरी में मैडोना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपने इस टूर का ऐलान किया था और इसे लेकर खुशी जाहिर की थी।

    उनके इस टूर को लेकर दुनियाभर के प्रशंसक बेहद उत्साहित थे। हालांकि, अब वे उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

    लोकप्रियता

    गायकी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं मैडोना

    मैडोना सोलो टूरिंग के जरिए दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली गायिकाओं में से एक हैं।

    वह 80 के दशक में 'क्वीन ऑफ पॉप' के तौर पर प्रसिद्ध रहीं हैं। मैडोना शुरू से ही अपनी बोल्ड अदाओं और फैशन के लिए सुर्खियों में रही हैं।

    1984 में उनके म्यूजिक एल्बम 'लाइक ए वर्जिन' ने दुनियाभर में धूम मचाई थी।

    मैडोना को 28 बार ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकन मिल चुका है और वह 7 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    संगीत इंडस्ट्री

    ताज़ा खबरें

    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार
    टोयोटा FJ क्रूजर का डिजाइन आया सामने, जानिए कैसा होगा लुक  टोयोटा
    कोरोना वायरस के मामले 4,000 के पार, 24 घंटे में 5 मरीजों ने दम तोड़ा कोरोना वायरस
    क्या IPL 2025 के फाइनल में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद के मौसम का हाल IPL 2025

    हॉलीवुड समाचार

    'द नाइट मैनेजर': अभिनेता टॉम हिडलेस्टन ने देखी आदित्य रॉय कपूर की सीरीज, किया वीडियो कॉल आदित्य रॉय कपूर
    प्रियंका चोपड़ा के लिए आसान नहीं थी हॉलीवुड की राह, इन बाधाओं का करना पड़ा सामना प्रियंका चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा बनीं 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' कार्यकारिणी समिति की सदस्य प्रियंका चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा बनीं ब्यूटी ब्रांड से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी अभिनेत्री, इन्हें दी मात प्रियंका चोपड़ा

    संगीत इंडस्ट्री

    कौन हैं 'बस्ती के हस्ती' एमसी स्टैन? जानिए उनकी 'फर्श से अर्श' तक पहुंचने की कहानी बिग बॉस 16
    पुण्यतिथि विशेष: बप्पी लहरी के पांच सदाबहार गाने, जिनके लिए उन्हें हमेशा किया जाएगा याद  बप्पी लहरी
    'ओ ओ जानेजाना': सलमान खान ने की मस्ती, गाने की ये रोचक बातें जानते हैं आप? सलमान खान
    सोनू निगम पर लाइव शो के दौरान हमला, घटना का वीडियो वायरल; थाने पहुंचा मामला सोनू निगम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025