मध्य प्रदेश स्कूल में बच्चों को दिखाई गई फिल्म 'धुरंधर', फिर मचा भारी बवाल
मनोरंजन
मध्य प्रदेश का एक सरकारी स्कूल तब विवादों में आ गया जब वहां छात्रों को रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर' फिल्म दिखाई गई।
यह फिल्म सिर्फ वयस्कों के लिए है। खबर है कि इस दौरान एक शिक्षक भी मौजूद थे। जब इस पूरी घटना का वीडियो ऑनलाइन सामने आया, तो यह तेजी से वायरल हो गया।
'धुरंधर' को सिर्फ वयस्कों के लिए मिली थी रेटिंग
रणवीर की इस फिल्म को सिर्फ वयस्कों के लिए रेटिंग मिली थी। इसी वजह से यह फिल्म पहले भी खबरों में थी।