
माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने ने छोड़ी शराब, शाकाहारी बन घटाया 18 किलो वजन
क्या है खबर?
भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने की जोड़ी को प्रशंसक काफी पसंद करते हैं। दोनों अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर अपनी प्यार का इजहार करते रहते हैं।
अब नेने अपनी सेहत को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी जीवनशैली में बहुत बड़ा बदलाव किया है।
हाल ही में एक पैनल चर्चा के दौरान नेने ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि उन्होंने शराब छोड़ दी है।
रिपोर्ट
कैसे घटाया 18 किलो वजह?
द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेने का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं था, जिसके बाद उन्होंने अपनी जांच करवाई और जीवनशैली बदलने का फैसला किया।
सबसे पहले नेने ने शराब छोड़ दी और शाकाहरी भोजन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने करीब 18 किलो वजन घटाया।
नेने ने यह भी बताया कि उनके पिता की सेहत में भी काफी सुधार हुआ है। उन्हें 80 साल की उम्र में डायबिटीज की दवा से छुटकारा मिल गया।
माधुरी-नेने
साल 1999 में हुई थी माधुरी-नेने की शादी
माधुरी और नेने की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जिसके बाद दोनों दोस्त बने और जल्द यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।
दोनों के बीद नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों एक-दूजे से प्यार करने लगे। इसके बाद दोनों ने कुछ समय तक एक-दूजे को डेट किया।
साल 1999 में माधुरी और नेने ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजदूगी में सात फेरे लिए थे।
इस दंपति के दो बेटे अरिन और रयान हैं।