डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जिंदगी पर्दे पर दिखाएंगे मधुर भंडारकर, ये होगा फिल्म का नाम
क्या है खबर?
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बॉलीवुड निर्देशक मधुर भंडारकर एक बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि वह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जिंदगी पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जो पर्दे पर उनकी विरासत और अनसुने पहलुओं को दर्शाएगी। फिल्म को आदित्य कुमार हलवासिया का समर्थन प्राप्त होगा। इसका निर्माण निर्देशक की कंपनी भंडारकर एंटरटेनमेंट और AKH वेंचर्स के बैनर तले किया जाएगा। परियोजना की शुरुआत अगले साल से होने की उम्मीद है।
शीर्षक
फिल्म के नाम पर भी आया अपडेट
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का शीर्षक 'श्यामा- द मिसिंग चैप्टर' रखा जा सकता है। फिलहाल, फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी और कलाकारों की कास्टिंग समेत अन्य चीजें गुप्त रखी गई हैं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भंडारकर अपनी आगामी फिल्म 'द वाइव्स ऑफ बॉलीवुड' पूरी करने के बाद इस परियोजना पर काम शुरू करेंगे।
जाहिर है कि निर्देशक को हमेशा से यथार्थवादी और वास्तविक विषयों पर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
MADHUR BHANDARKAR TO DIRECT FILM ON DR SYAMA PRASAD MUKHERJEE... National Award-winning filmmaker and Padma Shri awardee #MadhurBhandarkar will direct a film on the life of Dr Syama Prasad Mukherjee.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 23, 2026
The film will be jointly produced by Madhur Bhandarkar's Bhandarkar… pic.twitter.com/0f1Ddn3bp5
परिचय
जानिए कौन थे डॉ मुखर्जी
6 जुलाई, 1901 को कोलकाता में जन्मे डॉ मुखर्जी स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग और नागरिक आपूर्ति मंत्री व भारतीय जनसंघ (वर्तमान में भाजपा) के संस्थापक थे।
वह जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले 'एक देश में 2 विधान, 2 प्रधान और 2 निशान' के कट्टर विरोधी थे।
नतीजन, बिना परमिट कश्मीर जाने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जहां 23 जून, 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनका निधन हो गया था। उस समय उनकी उम्र 51 साल थी।