प्रियंका मोहन की 'मेड इन कोरिया' की रिलीज तारीख जारी, जानिए कहां होगा प्रीमियर
क्या है खबर?
पवन कल्याण फिल्म 'दे कॉल हिम OG' से चर्चा बटोरने वालीं अभिनेत्री प्रियंका मोहन अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी चर्चित तमिल फिल्म 'मेड इन कोरिया' की रिलीज तारीख से जुड़ी जानकारी आ चुकी है। फिल्म का प्रसारण तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी होगा जो दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। RA कार्तिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण राइज ईस्ट एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।
रिलीज
जानिए कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म
'मेड इन कोरिया' का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा। सब्सक्राइबर यूजर्स के लिए यह 12 मार्च से मुफ्त में देखने के लिए मौजूद हो जाएगी। निर्माताओं ने ऐलान करते हुए लिखा, 'कोरियाई सपने, सियोल की सड़कें, और विश्वास की एक बड़ी छलांग।' फिल्म तमिलनाडु के एक कस्बे में रहने वाली लड़की की कहानी है, जिसका सपना दक्षिण काेरिया घूमने का है। प्रियंका के अलावा, फिल्म में दक्षिण कोरियाई कलाकार पार्क हे-जिन और नो हो-जिन भी अहम किरदार में हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Korean dreams, Seoul streets, and one big leap of faith 🌸
— Netflix India South (@Netflix_INSouth) February 24, 2026
Namma ooru ponnu… ippo South Korea lu oru adventure of a lifetime start pannara 🇰🇷✨ pic.twitter.com/Y9IHFWDiR6