Loading...
'ईथा' के लिए श्रद्धा कपूर की तैयारी पूरी, इस दिन ट्रेलर के साथ मचाने आएंगी तहलका
'ईथा' के ट्रेलर रिलीज पर आया अपडेट

'ईथा' के लिए श्रद्धा कपूर की तैयारी पूरी, इस दिन ट्रेलर के साथ मचाने आएंगी तहलका

Oct 27, 2026
12:32 pm

क्या है खबर?

श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह बायोपिक महाराष्ट्र की मशहूर मराठी लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में इस किरदार को श्रद्धा ने निभाया है, जबकि इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर द्वारा किया गया है। फैंस का इंतजार खत्म करते हुए निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है।

रिलीज

इस दिन आएगा 'ईथा' का ट्रेलर

श्रद्धा अभिनीत 'ईथा' का ट्रेलर 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को आधिकारिक तौर पर रिलीज किया जाएगा। इसका ऐलान करते हुए निर्माताओं ने एक मोशन वीडियो भी जारी किया है।

फिल्म में रणदीप हुड्‌डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और अनंत जोशी भी मौजूद हैं।

इसी साल निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसमें अभिनेत्री का दमदार अंदाज देखने को मिला। इसके लिए उन्होंने खासतौर पर लावणी डांस का प्रशिक्षण भी लिया है।

फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों का रुख करेगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT