'ईथा' में श्रद्धा कपूर संग दिखेंगे जीशान अय्यूब, मुख्य किरदार मिलने पर कही ये बात
क्या है खबर?
श्रद्धा कपूर की 'ईथा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित और लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित, यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा है जो दिग्गज लावणी और तमाशा कलाकार विथाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म में श्रद्धा के अलावा, मोहम्मद जीशान अय्यूब को भी अहम किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। हालिया बातचीत में उन्होंने फिल्म में अपने किरदार पर खुशी जाहिर की और बताया कि ऐसे किरदार सिर्फ बड़े चेहरों को ही मिलते हैं।
खुशी
इस तरह के किरदार हमेशा बड़े चेहरों को मिलते हैं- जीशान
टाइम्स नाउ से बातचीत में, जीशान ने कहा, "यह फिल्म निर्माण की एक बिल्कुल अलग शैली है। यह पुराने जमाने का ड्रामा है और एक दमदार किरदार है। मेरा मतलब है, मुझे वाकई खुशी हुई कि फिल्म में इतना अहम किरदार निभाने का मौका मिला। OTT अलग है, लेकिन फिल्मों में आमतौर पर अभिनेताओं को इस तरह के किरदार नहीं दिए जाते। वे किसी बड़े चेहरे को चुनते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात थी।"
रिलीज
फिल्म बहुत ही सुखद और भावनात्मक होगी- जीशान
जीशान ने आगे बताया कि 'ईथा' बहुत ही सुखद और भावनात्मक फिल्म होगी जो मन को शांति भी देगी। उन्हाेंने खुलासा किया कि फिल्म में उनका किरदार बेहद भावुक है।
उनके अलावा, अनंत जोशी भी फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
बता दें कि 'ईथा' पहले अगस्त, 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा। इसमें रणदीप हुड्डा के शामिल होने की चर्चा भी है।