Loading...
'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' के लिए बढ़ा इंतजार, अब नई तारीख पर आएगी फिल्म
अब नई तारीख पर आएगी 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी'

'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' के लिए बढ़ा इंतजार, अब नई तारीख पर आएगी फिल्म

Aug 13, 2026
01:17 pm

क्या है खबर?

राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' अब नई तारीख पर सिनेमाघरों में आएगी। मैडॉक फिल्म्स ने अपने आधिकारिक पोस्ट में नई रिलीज तारीख का ऐलान किया है, जिससे साफ है कि दर्शकाें का इंतजार लंबा होगा। दरअसल, पहले फिल्म 7 अगस्त को रिलीज होनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस के टकराव से बचने के लिए निर्माताओं ने तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले, श्रद्धा कपूर अभिनीत 'ईथा' भी दिसंबर तक स्थगित की गई थी।

रिलीज

अक्टूबर में रिलीज होगी राजकुमार की फिल्म

निर्माता दिनेश विजान ने एक्स पर 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, 'अब होगा न्याय का 'प्रहार' 16 अक्टूबर को।'

पोस्ट के अनुसार, फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित यह एक बायोग्राफिकल है। इसकी कहानी देश के चर्चित वकील उज्ज्वल निकम द्वारा आतंकवादी अजमल कसाब के खिलाफ लड़े गए केस पर आधारित है।

फिल्म में उज्जवल का किरदार राजकुमार ने निभाया है। वामिका गब्बी भी इसका हिस्सा हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT