NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / #MeToo: साजिद खान की 'बिग बॉस' में एंट्री के बाद मंदाना करीमी ने छोड़ा बॉलीवुड?
    अगली खबर
    #MeToo: साजिद खान की 'बिग बॉस' में एंट्री के बाद मंदाना करीमी ने छोड़ा बॉलीवुड?
    साजिद के बिग बॉस में जाने पर मंदाना ने जताई आपत्ति (फोटो: इंस्टाग्राम/@mandanakarimi_official)

    #MeToo: साजिद खान की 'बिग बॉस' में एंट्री के बाद मंदाना करीमी ने छोड़ा बॉलीवुड?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 05, 2022
    06:44 pm

    क्या है खबर?

    'बिग बॉस 16' शुरू होते ही शो पर विवाद भी शुरू हो गए हैं।

    शो में फिल्ममेकर साजिद खान की एंट्री को लेकर शुरू से ही सवाल उठ रहे हैं। साजिद पर #MeToo आंदोलन के दौरान कई महिलाओं में यौन शोषण का आरोप लगाया था।

    इसके बाद भी उन्हें शो में शामिल करने के लिए निर्माताओं की आलोचना हो रही है।

    साजिद के 'बिग बॉस' में जाने के बाद अभिनेत्री मंदाना करीमी ने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया है।

    बयान

    मैं ऐसी इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं होना चाहती- मंदाना

    हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में मंदाना ने कहा कि साजिद की एंट्री से वह दुखी हैं, पर हैरान नहीं हैं। यह इंडस्ट्री ऐसी ही है। इसलिए उन्होंने यहां काम करना बंद कर दिया है।

    उन्होंने कहा, "मैं अब काम नहीं करूंगी। मैं किसी ऑडिशन में नहीं गई। मैं बॉलीवुड में काम नहीं करना चाहती। मैं एक ऐसी इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं होना चाहती जहां महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है।"

    नाराजगी

    नाराजगी के साथ मंदाना ने उठाए सवाल

    मंदाना ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "सिर्फ कुछ महिलाएं ही थीं जो आगे आईं और अपनी बात कही। कार्रवाई क्या हुई? इनका बहिष्कार कौन कर रहा है? कुछ नहीं होने वाला है। हम एक बड़ी इंडस्ट्री में हैं जहां कर कोई किसी की मां, बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड या पति है। यह ऐसा है कि तुम मेरी पीठ खरोंचो, मैं तुम्हारी खरोचूंगा।"

    मंदाना के अलावा सोना महापात्रा और उर्फी जावेद भी साजिद की एंट्री पर नाराजगी जता चुकी हैं।

    आरोप

    कास्टिंग के दौरान साजिद ने की थी आपत्तिजनक मांग

    2018 में #MeToo आंदोलन के दौरान साजिद खान के खिलाफ कई महिलाओं ने यौन शौषण का आरोप लगाया था।

    मंदाना का आरोप था कि जब वह 'हमशक्ल्स' की कास्टिंग के लिए साजिद से मिली थीं तो उन्होंने उनसे अपने कपड़े हटाने के लिए कहा था। उनके अनुसार फिल्म में लेने को लेकर साजिद ने कहा था कि अगर वे जो देखेंगे, वह पसंद आएगा तो आप फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं।

    परिचय

    ईरान की रहने वाली हैं मंदाना, इन फिल्मों में आईं नजर

    मंदाना मूल रूप से ईरान की रहने वाली हैं। वह 2010 में मॉडलिंग के लिए भारत आई थीं।

    2016 में उन्होंने 'बिग बॉस' में भी हिस्सा लिया था। पिछली बार वह कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में नजर आई थीं।

    वह 'रॉय', 'भाग जॉनी', 'क्या कूल हैं हम' और 'थार' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

    बीते दिनों वह ईरान में हिजाब के खिलाफ आवाज उठा रहीं महिलाओं के समर्थन के लिए सुर्खियों में रहीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    #MeToo
    साजिद खान
    बिग बॉस 16

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    #MeToo

    #Alvida2018: 2018 में नेताओं केे महिलाओं केे खिलाफ शर्मनाक बयान, काश 2019 में ऐसा न हो राजनीति
    इस साल #MeToo सहित इन बड़े विवादों के कारण चर्चा में रहा बॉलीवुड दीपिका पादुकोण
    #MeToo पर बोलीं अरुणा ईरानी, कहा- सिर्फ मर्द या औरत नहीं बल्कि दोनों होते हैं जिम्मेदार बॉलीवुड समाचार
    #MeToo: टी-सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज बॉलीवुड समाचार

    साजिद खान

    सात साल बाद कॉमेडी फिल्म से निर्देशन में वापसी करेंगे साजिद खान बॉलीवुड समाचार
    साजिद खान की '100%' में दिखेंगे जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही और शहनाज गिल रितेश देशमुख
    क्या सलमान के शो 'बिग बॉस 16' में एंट्री करेंगे साजिद खान? सलमान खान
    बिग बॉस 16: सॉरी बोलकर फंसी टीना, मान्या और सौंदर्या, सारे काम करने की मिली सजा मनोरंजन

    बिग बॉस 16

    सलमान के शो 'बिग बॉस 16' में दिख सकते हैं अभिनेता नकुल मेहता सलमान खान
    क्या 'बिग बॉस 16' में नजर आएंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा? राज कुंद्रा
    सलमान खान के 'बिग बॉस 16' का प्रोमो जारी, जल्द कलर्स पर आएगा शो सलमान खान
    क्या 'बिग बॉस 16' में एंट्री करेंगी जिया मानेक और रिद्धिमा पंडित? सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025