Loading...
सलमान खान की 'मातृभूमि' को सरकार से मिली मंजूरी, इस दिन पर्दे पर लाने की तैयारी
'मातृभूमि' को सरकार से मिली हरी झंडी

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सरकार से मिली मंजूरी, इस दिन पर्दे पर लाने की तैयारी

Oct 03, 2026
10:53 am

क्या है खबर?

सलमान खान की वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि' का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। नाम बदलने और टीजर पर आई प्रतिक्रियाओं से लेकर कई बार टलने के बाद फिल्म की रिलीज को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। हालांकि, नई रिपोर्ट के मुताबिक अब ये सारी परेशानियां खत्म हो चुकी हैं। सब कुछ ठीक रहा तो 'मातृभूमि' अगले महीने ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

रिपोर्ट

सरकार ने दी NOC?

'मातृभूमि' की कहानी पहले गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित थी।

चीन के चित्रण को लेकर सरकार की मंजूरी को लेकर फिल्म पर असमंजस बना हुआ था।

अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सूचना और प्रसारण मंत्रालय फिल्म के नए वर्जन से संतुष्ट है और पिछले हफ्ते इसे NOC दे दी है। नया वर्जन पहले से काफी अलग है और इसमें भारत-चीन रिश्तों का सकारात्मक पहलू भी दिखाया गया है।

बदलाव

रक्षा मंत्रालय की आपत्ति के बाद बदले 'मातृभूमि' के दृश्य,

रक्षा मंत्रालय ने फिल्म के शुरुआती चीन-विरोधी रुख पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद 'मातृभूमि' के कई हिस्से दोबारा शूट किए गए।

एक सूत्र ने बताया कि फिल्म का नया वर्जन पहले से काफी अलग है। इसमें अब भारत और चीन के रिश्तों को सकारात्मक नजरिए से भी दिखाया गया है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है, वहीं एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म की रिलीज तारीख भी तय हो चुकी है।

ADVERTISEMENT

रिलीज

दिवाली के बाद सिनेमाघरों में गूंजेगी 'मातृभूमि'?

सूत्र के अनुसार, सलमान अब इस साल 13 नवंबर को फिल्म रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। उनका मानना है कि दिवाली के बाद का माहौल इसके लिए एकदम सही रहेगा।

हालांकि, अभी सेंसर बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेट मिलना बाकी है। निर्माता जल्द ही फिल्म जमा करेंगे और अगर इसी महीने मंजूरी मिल जाती है तो फिल्म 13 नवंबर को सिनेमाघरों में आ जाएगी। अगले 10 दिनों में स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।

ADVERTISEMENT