Loading...
'लस्ट स्टोरीज 3' के लिए सितारों ने वसूली मोटी रकम, किसकी फीस रही सबसे ज्यादा?
'लस्ट स्टोरीज 3' में किसे मिली सबसे ज्यादा फीस

'लस्ट स्टोरीज 3' के लिए सितारों ने वसूली मोटी रकम, किसकी फीस रही सबसे ज्यादा?

Sep 22, 2026
10:49 am

क्या है खबर?

'लस्ट स्टोरीज' का तीसरा सीजन 18 सितंबर, 2026 से स्ट्रीम हो चुका है। विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस सीरीज में 4 अलग-अलग कहानियां दिखाई गई हैं। सीरीज में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, सिद्धार्थ समेत कई कलाकार नजर आए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि 'लस्ट स्टोरीज 3' में काम करने के लिए किस कलाकार ने कितनी फीस ली है।

#1, #2 & #3

राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा और अदिति राव हैदरी

'लस्ट स्टोरीज 3' में राधिका ने सबसे ज्यादा फीस ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने करीब 1.5 से 2 करोड़ रुपये फीस ली है।

जानकारी के मुताबिक, कोंकणा को करीब 1.2 से 1.8 करोड़ रुपये फीस मिलने का अनुमान है।

सीरीज में अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। इस सीरीज के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपये के आस-पास मिल रहे हैं।

#4, #5 & #6

अली फजल, विजय वर्मा और सिद्धार्थ

वहीं अदिति के साथ-साथ अली फजल ने भी इस सीरीज में काम करने के लिए महज 1 करोड़ रुपये के आसपास वसूले हैं।

विजय वर्मा भी इसमें मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इके लिए उन्हें 70 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच फीस मिलने का अनुमान है।

इस सीरीज में अदिति के साथ-साथ उनके पति भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके लिए उन्हें करीब 60 से 90 लाख रुपये फीस मिली है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#7 & #8 राधिका मदान और अभिषेक बनर्जी

'लस्ट स्टोरीज 3' में राधिका मदान भी दिखाई देंगी। इसके लिए उन्होंने करीब 50 से 80 लाख रुपये की फीस वसूली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक बनर्जी को इस सीरीज के लिए करीब 40 से 60 लाख रुपये फीस मिली है।

ADVERTISEMENT