NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'ब्रह्मास्त्र' और 'कांतारा' समेत नवंबर में OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में
    अगली खबर
    'ब्रह्मास्त्र' और 'कांतारा' समेत नवंबर में OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में
    नवंबर में OTT पर आ रही हैं ये फिल्में

    'ब्रह्मास्त्र' और 'कांतारा' समेत नवंबर में OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 01, 2022
    02:55 pm

    क्या है खबर?

    इस नवंबर में शुरुआत से ही दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है।

    'फोन भूत', 'भेड़िया', 'डबल XL' जैसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। वहीं OTT पर भी कई चर्चित फिल्मों का दर्शकों को इंतजार है।

    इस महीने OTT प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी और चर्चित फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनका दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

    आइए, नजर डालते हैं नवंबर में OTT पर रिलीज हो रही फिल्मों पर।

    #1

    ब्रह्मास्त्र

    अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' इस साल की सबसे चर्चित बॉलीवुड फिल्म है। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब दर्शकों को फिल्म का OTT पर इंतजार है।

    फिल्म 4 नवंबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर आएगी।

    इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इनके साथ फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और अमिताभ बच्चन भी हैं।

    फिल्म कुछ मायावी अस्त्रों की कहानी पर आधारित है।

    #2

    पोन्नियन सेल्वन

    मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। सिनेमाघरों में यह फिल्म 30 सितंबर को आई थी।

    फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पर आधारित है।

    फिल्म का प्लॉट दसवीं शताब्दी के चोल साम्राज्य पर आधारित है।

    इस फिल्म में जयम रवि, कार्ति, ऐश्वर्या राय, तृषा जैसे कलाकार नजर आए हैं।

    फिल्म फिलहाल अमेजन प्राइम पर रेंट पर उपलब्ध है। 4 नवंबर से फिल्म सभी सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध होगी।

    #3

    मोनिका ओ माई डार्लिंग

    राजकुमार राव की फिल्म 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' 11 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    इस फिल्म में राजकुमार के साथ हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे भी नजर आएंगी।

    यह एक सस्पेंस ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन वसन बाला ने किया है।

    वसन नेटफ्लिक्स की फिल्म 'स्पॉटलाइट' और 'रे' का भी निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में सिकंदर खेर और आकांक्षा रंजन कपूर भी नजर आएंगे।

    सोमवार को ही इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया गया था।

    #4

    कांतारा

    कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' ने सिनेमाघरों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले यह फिल्म सिर्फ कन्नड़ में रिलीज की गई थी लेकिन इसकी भारी लोकप्रियता को देखते हुए इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज किया गया।

    फिल्म के सिनेमाई तत्वों की हर तरफ सराहना हुई।

    अब दर्शकों को फिल्म के OTT पर रिलीज होने का इंतजार है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 4 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'कांतारा' के गाने 'वाराह रूपम' पर कॉपीराइट को लेकर विवाद छिड़ गया था। केरल के एक बैंड ने फिल्म निर्माताओं पर उनका संगीत चुराने का आरोप लगाया था जिसके बाद कोझीकोड की अदालत ने सभी प्लेटफॉर्म्स से 'वाराह रूपम' को हटाने का आदेश दिया था।

    #5

    ब्रीद इनटु द शैडोज (वेब सीरीज)

    अभिषेक बच्चन की 2020 की चर्चित वेब सीरीज 'ब्रीद इनटु द शैडो' का सीक्वल भी नवंबर में रिलीज हो रही है।

    सीजन 2 में एक बार फिर से अभिषेक, अविनाश सबरवाल के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं अमित साध भी पहले की तरह पुलिस अफसर कबीर के किरदार में हैं।

    नए सीजन में रहस्य और गहरा चुका है।

    यह सीरीज 9 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    कांतारा फिल्म
    OTT प्लेटफॉर्म
    पोन्नियन सेल्वन

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    ब्रह्मास्त्र फिल्म

    नेपोटिज्म पर बोले 'मिर्जापुर' फेम दिव्येन्दु शर्मा, कहा- इसके अपने फायदे और नुकसान नेपोटिज्म
    आज के समय में थिएटर में नहीं चल पातीं 'बर्फी' और 'तमाशा'- रणबीर कपूर बॉलीवुड समाचार
    अयान मुखर्जी ने दिखाई 'ब्रह्मास्त्र' के रहस्यमई अस्त्रों की झलक बॉलीवुड समाचार
    'ब्रह्मास्त्र 2' में मुख्य भूमिका निभाएंगी दीपिका पादुकोण, जानें किस किरदार में आएंगी नजर दीपिका पादुकोण

    कांतारा फिल्म

    14 अक्टूबर को आएगा ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का हिंदी वर्जन बॉलीवुड समाचार
    IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बनी 'कांतारा' दक्षिण भारतीय सिनेमा
    OTT पर 'कांतारा' का इंतजार कर रहे लोग, जानें कब और कहां आएगी फिल्म दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'कांतारा' के 'भूत कोला' परंपरा पर टिप्पणी के बाद अभिनेता चेतन कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर्नाटक

    OTT प्लेटफॉर्म

    1 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी अक्षय की 'सम्राट पृथ्वीराज' अक्षय कुमार
    क्या थिएट्रिकल रिलीज के बाद नेटफ्लिक्स पर आएगी शाहरुख की 'जवान'? नेटफ्लिक्स
    'बाहुबली' से 'बिल्ला' तक, OTT प्लेटफॉर्म पर देखिए प्रभास की ये पांच फिल्में प्रभास
    क्या डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ वेब सीरीज में डेब्यू करेंगी काजोल? बॉलीवुड समाचार

    पोन्नियन सेल्वन

    'पोन्नियन सेल्वन' से पहले साउथ की इन सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं ऐश्वर्या रजनीकांत
    'पोन्नियन सेल्वन' के दोनों पार्ट को अमेजन प्राइम ने 125 करोड़ रुपये में खरीदा- रिपोर्ट दक्षिण भारतीय सिनेमा
    100 रुपये में मिलेगा 'पोन्नियन सेल्वन' का टिकट? मणिरत्नम ने मल्टीप्लेक्स मालिकों से की बात ऐश्वर्या राय
    बॉक्स ऑफिस: 'पोन्नियन सेल्वन' और 'विक्रम वेधा' ने पहले दिन कितने रुपये कमाए? ऐश्वर्या राय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025