लोकेश कनगराज का धाकड़ डेब्यू, 'DC' में खूंखार देवदास बनकर हिला देंगे पर्दा
अपने निर्देशन से लगातार सफल फिल्में देने वाले लोकेश कनगराज अब पहली बार कैमरे के सामने नजर आएंगे। वह फिल्म 'DC' में देवदास का किरदार निभा रहे हैं।
यह फिल्म 31 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अरुण मथेश्वरन ने किया है और इसे सन पिक्चर्स ने निर्मित किया है।
फिल्म में वमिका गब्बी और संजना ए.के. भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगी।
'DC' के प्रोमो में खूंखार गैंगस्टर ड्रामा दिखा
फिल्म के गंभीर और खूंखार अंदाज की एक झलक पेश की। इस प्रोमो में एक दमदार गैंगस्टर ड्रामा देखने को मिला, जहां देवदास को हिंसा से जूझते, चंद्र (वमिका गब्बी) को दिलासा देते और फिर एक नाटकीय अंदाज में भागते हुए दिखाया गया।
फिल्म की टीम भी काफी शानदार है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध ने तैयार किया है, सिनेमैटोग्राफी मुकेश जी ने संभाली है और संवाद अरुण मथेश्वरन और फ्रेंकलिन जैकब ने लिखे हैं।
एक दिलचस्प बात यह भी है कि इस किरदार के लिए लोकेश ने थाईलैंड में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ली है।