पिंक की धमाकेदार मेजबानी, टोनी पुरस्कार में 'श्मिगाडून' और 'लिबरेशन' ने लूटी महफिल
79वें टोनी पुरस्कार ने 7 जून को रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल में अपना जलवा बिखेरा। ग्रैमी विजेता सिंगर पिंक इस शो की मेजबान थीं और इसे पूरी दुनिया के लिए लाइव दिखाया गया।
पिछले एक साल के ब्रॉडवे के बेहतरीन नाटकों और कलाकारों को सम्मानित किया गया, जिससे यह रात बहुत ही रोमांचक और यादगार बन गई।
इन लोगों ने जीते बड़े पुरस्कार
इस बार के टोनी पुरस्कार में 'श्मिगाडून!' ने बेस्ट म्यूजिकल का खिताब जीता, जबकि 'लिबरेशन' को बेस्ट प्ले का सम्मान मिला।
रिवाइवल नाटकों में 'रैगटाइम' ने बेस्ट म्यूजिकल रिवाइवल और 'डेथ ऑफ अ सेल्समैन' ने बेस्ट प्ले रिवाइवल जीता। अभिनय के क्षेत्र में जोशुआ हेनरी (रैगटाइम), लेस्ली मैनविले (ओडिपस) और जॉन लिथगो (जाएंट) को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा, आंद्रे बिशप, जूल्स फिशर और जेम्स लैपिन को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिए गए।
थिएटर की पढ़ाई के लिए फ्रेडी हेनड्रिक्स को भी सम्मानित किया गया और विस्कॉन्सिन के अमेरिकन प्लेयर्स थिएटर को रीजनल थिएटर पुरस्कार के साथ 25 हजार डॉलर की ग्रांट भी मिली।