'इंडियन आइडल' ने बदल दी इन गायकों की किस्मत, आज बॉलीवुड में कर रहे हैं राज
क्या है खबर?
'इंडियन आइडल' ने भारतीय संगीत जगत को कई शानदार गायक दिए हैं, जिन्होंने अपनी आवाज के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कुछ गायक शो के विजेता बने, जबकि कई बिना ट्रॉफी जीते भी बॉलीवुड में जबरदस्त सफलता हासिल करने में कामयाब रहे। ऐसे में आइए जानते हैं उन प्रतिभाशाली गायकों के बारे में, जिन्होंने 'इंडियन आइडल' के मंच से निकलकर गायकी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।
#1 & #2
भूमि त्रिवेदी और मोनाली ठाकुर
भूमि त्रिवेदी 'इंडियन आइडल 5' में नजर आई थीं। इस शो में वो उपविजेता रही थीं। इस शो के बाद उन्होंने 'राम चाहे लीला', 'हुस्न परचम' और 'उड़ी उड़ी जाए' जैसे बॉलीवुड हिट गाने गाए।
मोनाली ठाकुर ने भी इस लोकप्रिय शो के दूसरे सीजन में हिस्सा लिया था। हालांकि, वो इस शो की विजेता नहीं बन पाईं, लेकिन इस मंच के जरिए उन्हें बॉलीवुड में कदम रखने की एक सीढी मिल गई थी।
#3 & #4
अभिजीत सावंत और राहुल वैद्य
'इंडियन आइडल' के पहले सीजन के विजेता अभिजीत सावंत इस शो को जीतने के बाद पूरे देश में छा गए थे। इस शो के बाद उन्हें अपना गाना 'मोहब्बतें लुटाऊंगा' रिलीज किया था, जिससे वो हर जगह छा गए।
राहुल वैद्य ने 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन में हिस्सा लिया था और वो शो में दूसरे स्थान पर आए थे। इस शो के जरिए उन्हें देश भर में बड़ी पहचान मिली।
जानकारी
#5 नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ ने 2005-06 में प्रसारित हुए 'इंडियन आइडल सीजन 2' में हिस्सा लिया था। हालांकि, वो शो से जल्द ही बाहर हो गई थीं। इसके बाद उन्हें कई हिट गाने गाए और यहां तक कि वो इस शो की जज भी बनीं।