Loading...
छात्रों के मुद्दे और शिक्षा व्यवस्था, OTT पर मौजूद ये दमदार सीरीज दिखाती हैं जमीनी हकीकत
भारतीय शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई दिखाती हैं ये OTT सीरीज

छात्रों के मुद्दे और शिक्षा व्यवस्था, OTT पर मौजूद ये दमदार सीरीज दिखाती हैं जमीनी हकीकत

Jul 25, 2026
07:46 pm

क्या है खबर?

देश में शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के मुद्दों पर चर्चा तेज है। अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे छात्रों के प्रदर्शन ने इस बहस को फिर केंद्र में ला दिया है। भारतीय शिक्षा प्रणाली की कमियों, चुनौतियों और छात्र जीवन के कड़े संघर्ष को कई वेब सीरीज में बहुत बेबाकी से दिखाया गया है। इस हकीकत को करीब से समझने के लिए 'कोटा फैक्टरी', 'एस्पिरेंट्स', 'क्रैश कोर्स' और 'हॉस्टल डेज' जैसी दमदार वेब सीरीज जरूर देखें।

#1 & #2

'कोटा फैक्ट्री' और 'क्रैश कोर्स'

लोकप्रिय सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' के अब तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस सीरीज में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के दौरान छात्रों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव और चुनौतियों को दिखाया गया है।

वेब सीरीज 'क्रैश कोर्स' साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ये शो कोचिंग संस्थानों की अंदरूनी राजनीति और छात्रों के संघर्षपूर्ण जीवन को बेहद प्रभावशाली ढंग से दर्शाता है।

#3 & #4

'फिजिक्स वाला' और 'ऑपरेशन MBBS'

वेब सीरीज 'फिजिक्स वाला' साल 2022 में रिलीज हुई थी। ये सीरीज अलख पांडे के जीवन पर आधारित है। इसे आप अमेजन MX प्लेयर पर देख सकते हैं। इसमें सस्ती और बेहतर शिक्षा की जरूरतों को दिखाया गया है।

वेब सीरीज 'ऑपरेशन MBBS' के 2 सीजन आ चुके हैं। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म डाइस मीडिया पर देख सकते हैं। इसमें मेडिकल छात्रों की असली जिंदगी और रोजाना की परेशानियों को दिखाया गया है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

'एस्पिरेंट्स'

वेब सीरीज 'एस्पिरेंट्स' के 3 सीजन आ चुके हैं। आप इसका लुत्फ अमेजन प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं। इस सीरीज में UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों के संघर्ष, चुनौतियों, सपनों और उनके सफर को बेहद वास्तविक और भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है।

ADVERTISEMENT