साउथ की सबसे महंगी फिल्में, निर्माताओं ने दिल खोलकर लुटाया पैसा
क्या है खबर?
दक्षिण भारतीय सिनेमा ने अपनी शानदार पटकथा, बेहतरीन अभिनय और विश्वस्तरीय VFX तकनीक के दम पर आज दुनियाभर में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बना ली है। यही वजह है कि अब निर्माता फिल्मों के विजन और क्वालिटी से कोई समझौता न करते हुए उन पर सैकड़ों करोड़ रुपये का भारी-भरकम दांव लगा रहे हैं। आइए नजर डालते हैं साउथ की उन बड़े बजट की फिल्मों पर, जिन्हें बनाने में निर्माताओं ने पानी की तरह पैसा बहाया है।
#1 & #2
'आदिपुरुष' और 'कल्कि 2898 AD'
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' 750 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। इस एक्शन-फैंटेसी फिल्म में प्रभास के साथ-साथ सैफ अली खान और कृति सैनन भी मुख्य भूमिका में थे।
'कल्कि 2898 AD' साल 2024 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, वहीं इसने दुनियाभर में 1,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों में से एक बन गई।
#3 & #4
'RRR' और 'पुष्पा 2: द रूल'
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'RRR' 550 करोड़ रुपये में बनी थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1,387 करोड़ की शानदार कमाई की थी। इसमें राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
'पुष्पा 2: द रूल' 400 से 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। अल्लू अर्जुन अभिनीत और सुकुमार के निर्देशन में बनी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
जानकारी
पोन्नियिन सेलवन: I और II
फिक्शन एक्शन ड्रामा फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: I और II' का कुल बजट लगभग 350 करोड़ रुपये है। तमिल भाषा की इन ऐतिहासिक फिल्मों के निर्देशक मणिरत्नम हैं और इनमें विक्रम, कार्थी, रवि मोहन, ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा कृष्णन और जयराम मुख्य किरदार में नजर आए।