NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2022: 'लाइगर' से 'धनुष-ऐश्वर्या' तक, इस साल विवादों में रही साउथ इंडस्ट्री
    अगली खबर
    अलविदा 2022: 'लाइगर' से 'धनुष-ऐश्वर्या' तक, इस साल विवादों में रही साउथ इंडस्ट्री
    इस साल इन विवादों से जूझती रही साउथ इंडस्ट्री

    अलविदा 2022: 'लाइगर' से 'धनुष-ऐश्वर्या' तक, इस साल विवादों में रही साउथ इंडस्ट्री

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Dec 22, 2022
    01:19 pm

    क्या है खबर?

    साल 2022 खत्म होने के लिए अब कुछ ही दिन बाकी हैं।

    ये साल बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा। इस साल बॉक्स ऑफिस पर तमाम दक्षिण भारतीय सिनेमा की फिल्मों का दबदबा रहा।

    जहां एक ओर साउथ इंडस्ट्री अपनी सुपरहिट फिल्मों की वजह से चर्चा में रही। वहीं दूसरी तरफ साउथ में कुछ विवादों ने भी जमकर सुर्खियां बटोरीं।

    आइए जानते हैं, साउथ के उन बड़े विवादों के बारे में, जिन्होंने इस साल खूब सुर्खियां बटोरीं।

    #1

    लाइगर

    विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' अपनी रिलीज से पहले काफी चर्चा में रही।

    रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर 'लाइगर' को बायकॉट करने की मांग हुई और यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।

    फिल्म रिलीज के बाद राजनेता बक्का जुडसन ने शिकायत दर्ज कराते हुए विजय पर आरोप लगाया था कि 'लाइगर' में कई राजनेताओं की काली कमाई का इस्तेमाल किया गया है।

    इसके बाद इस पूरे मामले में ED ने दस्तक दी और जांच शुरू कर दी थी।

    #2

    नयनतारा और विग्नेश

    साउथ इंडस्ट्री में इस साल दूसरा सबसे बड़ा विवाद रहा अभिनेत्री नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन का माता-पिता बनना।

    दरअसल, ये कपल 9 जून, 2022 को शादी के बंधन में बंधा था और शादी के महज चार महीने बाद ही नयनतारा और विग्नेश माता-पिता बन गए।

    नयनतारा और विग्नेश पर सेरोगेसी के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा।

    इसके बाद तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने कार्रवाई का आदेश दिया था।

    #3

    धनुष-ऐश्वर्या

    साउथ सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के तलाक की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

    दोनों ने शादी के 18 साल बाद 2022 की शुरुआत में अलग होने के फैसला किया था।

    दोनों के तलाक के फैसले से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था।

    इसके बाद सुपरस्टार रजनीकांत के घर बैठक हुई, जिसके बाद धनुष और ऐश्वर्या ने अपने रिश्ते को और मौका देने का फैसला किया।

    #4

    किच्चा सुदीप

    'KGF 2' की सफलता के बाद राष्ट्रभाषा को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया था।

    किच्चा सुदीप ने बयान दिया कि हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं रही, जिसके बाद अजय देवगन ने इस पर प्रतिक्रिया दी।

    अजय ने ट्वीट किया था कि अगर हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं रही तो साउथ की फिल्मों को हिंदी में डब क्यों किया जाता है? इसके बाद किच्चा सुदीप ने भी ट्वीट किया, 'मैंने जिस वजह से यह बात कही है वह बिलकुल अलग थी।'

    #5

    कांतारा

    साल 2022 में ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है।

    क्षेत्रीय लोक कथाओं और रीति-रिवाजों की कहानी को लेकर बुनी गई 'कांतारा' मात्र 16 करोड़ के बजट में बनी, लेकिन आज यह कन्नड़ सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

    हालांकि, फिल्म के गाने 'वराह रूपम' को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। निर्माताओं पर गाना चोरी करने का आरोप लगा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    धनुष
    लाइगर फिल्म
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    धनुष

    अक्षय कुमार इस तरह खत्म करेंगे अपनी सात फिल्मों पर काम, जानिए उनकी योजना अक्षय कुमार
    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ये पांच कलाकार कर चुके हैं हॉलीवुड में काम हॉलीवुड समाचार
    अभिनेता धनुष और विजकांत के घर बम की सूचना से मचा हड़कंप, फर्जी निकली कॉल्स बॉलीवुड समाचार
    'एवेंजर्स एंडगेम' के डायरेक्टर्स ने किया धनुष को साइन, क्रिस इवांस के साथ आएंगे नजर हॉलीवुड समाचार

    लाइगर फिल्म

    करण जौहर ने किया 'लाइगर' का ऐलान, विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे निभाएंगे लीड रोल करण जौहर
    विजय देवराकोंडा के साथ बॉलीवुड फिल्म में नजर आ सकती हैं कैटरीना कैफ बॉलीवुड समाचार
    कोरोना के कारण इस साल रिलीज नहीं होगी विजय देवरकोंडा और अनन्या की फिल्म 'लाइगर'-रिपोर्ट अनन्या पांडे
    'लाइगर' के लिए 200 करोड़ रुपये की OTT डील की खबर अफवाह, थिएटर में आएगी फिल्म मुंबई

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    महेश बाबू के पिता कृष्णा का निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में थे भर्ती महेश बाबू
    'पोन्नियन सेल्वन' का दूसरा भाग अगले साल अप्रैल में हो सकता है रिलीज ऐश्वर्या राय
    'KGF' से अलग सुपरस्टार यश की ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए KGF चैप्टर 2
    चिरंजीवी बने 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर', IFFI समारोह में हुए सम्मानित चिरंजीवी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025