Page Loader
जल्द सिनेमाघरों से हट सकती है 'लाइगर', निर्देशक करेंगे डिस्ट्रीब्यूटर्स के नुकसान की भरपाई
फलॉप हो गई 'लाइगर'

जल्द सिनेमाघरों से हट सकती है 'लाइगर', निर्देशक करेंगे डिस्ट्रीब्यूटर्स के नुकसान की भरपाई

Sep 01, 2022
11:50 am

क्या है खबर?

पुरी जगन्नाध की चर्चित फिल्म 'लाइगर' 25 अगस्त को रिलीज हुई थी। जोर-शोर से प्रचार करने के बावजूद फिल्म दर्शक नहीं जुटा पाई। फिल्म पूरे हफ्ते दर्शकों के लिए जूझती दिखी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। कई जगह फिल्म के शो रद्द किए जाने की खबरें भी सामने आईं। फ्लॉप होने के बाद अब फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों से हटाई जा सकती है। जानिए, विजय देवरकोंडा की यह फिल्म अब तक कितना कमा पाई है।

कमाई

90 करोड़ में बनी थी फिल्म, एक करोड़ भी नहीं कमा सकी

'लाइगर' विजय की पहली पैन इंडिया फिल्म थी। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया था। सात दिन बाद भी फिल्म का कलेक्शन एक करोड़ रुपये नहीं पहुंच सका है जबकि फिल्म का बजट करीब 90 करोड़ रुपये का था। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में फिल्म अब तक 90 लाख रुपये ही कमा सकी है। पहले ही फिल्म के स्क्रीन्स कम किए जा चुके हैं। अब इसे सिनेमाघरों से जल्द हटाया जा सकता है।

नुकसान

पुरी जगन्नाध करेंगे नुकसान की भरपाई

फिल्म को पुरी जगन्नाध ने करण जौहर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। ई-टाइम्स की खबर के अनुसार फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अब पुरी डिस्ट्रीब्यूटर्स के नुकसान की भरपाई करेंगे। एक डिस्ट्रीब्यूटर ने पोर्टल को बताया कि उनको अपने निवेश के करीब 65 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। ऐसे कई डिस्ट्रीब्यूटर हैं जिनका फिल्म की वजह से पैसा डूब गया। पुरी जल्द इनसे बात करेंगे और उनके नुकसान के लिए मुआवजा देंगे।

फिल्म

फिल्म में नजर आए हैं ये कलाकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए विजय ने करीब 25 करोड़ रुपये की फीस ली थी। वहीं फिल्म में माइक टायसन के कैमियो के लिए उन्हें भी करीब 20-25 करोड़ रुपये दिए गए थे। 'लाइगर' में विजय के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। वहीं 'बाहुबली' अभिनेत्री राम्या कृष्णन लाइगर की मां के किरदार में हैं। रिलीज के पहले सोशल मीडिया पर फिल्म के बहिष्कार की भी मांग हुई थी।