Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एक्टर बनने से पहले VJ थे आदित्य रॉय कपूर, जानिए अभिनेता से जुड़ीं रोचक बातें
मनोरंजन

एक्टर बनने से पहले VJ थे आदित्य रॉय कपूर, जानिए अभिनेता से जुड़ीं रोचक बातें

एक्टर बनने से पहले VJ थे आदित्य रॉय कपूर, जानिए अभिनेता से जुड़ीं रोचक बातें
लेखन नेहा शर्मा
Nov 16, 2021, 11:57 am 3 मिनट में पढ़ें
एक्टर बनने से पहले VJ थे आदित्य रॉय कपूर, जानिए अभिनेता से जुड़ीं रोचक बातें
अभिनेता आदित्य रॉय कपूर

बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेताओं में से एक आदित्य रॉय कपूर आज यानी 16 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। भले ही उनकी गिनती कभी बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में नहीं हुई, लेकिन आदित्य दर्शकों के बीच अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। 'आशिकी 2' से लेकर 'मलंग' जैसी फिल्मों में वह अपने बेहतरीन अभिनय का परिचय भी दे चुके हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ीं कुछ अनसुनी और दिलचस्प बातें।

#1
स्कूल के दिनों में क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य

अब भले ही एक्टिंग की दीवानगी आदित्य के सिर चढ़कर बोलती हो, लेकिन स्कूल के शुरुआती दिनों में वह क्रिकेटर बनना चाहते थे और क्रिकेट ही उनका पैशन था। इसके लिए उन्होंने बकायदा ट्रेनिंग भी ली थी, लेकिन कुछ समय बाद उनका मन बदल गया और फिर उन्होंने क्रिकेट की ट्रेनिंग छोड़ दी। हालांकि, आदित्य को आज भी क्रिकेट से खास लगाव है। उन्हें कई बार बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए देखा जा चुका है।

#2
VJ बनकर किया दर्शकों का मनोरंजन

मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से डिग्री लेने के बाद आदित्य ने चैनल V पर VJ के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। यहां उन्होंने लंबे समय तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आदित्य के अनोखे कॉमिक स्टाइल वाली होस्टिंग को खूब पसंद किया जाता था। वह 'पकाओ विद चैनल V' के अलावा भी कई शो होस्ट करते थे। जब छोटे पर्दे से आदित्य का मन भर गया तो उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने का फैसला किया।

#3
मां से सीखीं अभिनय की बारीकियां

आदित्य रॉय कपूर ने एक्टिंग का कोर्स नहीं किया है। वह जिस स्कूल में पढ़ते थे, वहां उनकी मां स्कूल में होने वाले नाटकों का निर्देशन किया करती थीं। उन्होंने अपनी मां से ही अभिनय की बारीकियां सीखी हैं। हालांकि, अपनी हिंदी का उच्चारण ठीक करने के लिए उन्होंने डिक्शन क्लास जरूर ली थी। आदित्य ने कहा था, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक्टर बनूंगा। बस बाय चांस 'लंदन ड्रीम्स' से फिल्मों में मेरी एंट्री हो गई।"

#4
..जब आदित्य ने चुरा ली थी रणवीर की गर्लफ्रेंड

रणवीर सिंह ने एक चैट शो में कहा था, "जूनियर कॉलेज में आदित्य रॉय कपूर हर लड़की की चाहत थे। मैं एक लड़की के लिए पागल हुआ करता था, जिसकी अब शादी हो चुकी है। मैं उसका दीवाना था और करीब चार-पांच सााल तक उसके प्यार में पागल था। उसने मुझे आदित्य रॉय कपूर के लिए छोड़ दिया था।" इस पर आदित्य ने कहा था कि रणवीर से ब्रेकअप के बाद उन्होंने उस लड़की को डेट करना शुरू किया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
जन्मदिन विशेष
आदित्य रॉय कपूर
ताज़ा खबरें
महाराष्ट्र: शिवसेना के कौन-कौन से नेता आ चुके ED के निशाने पर?
महाराष्ट्र: शिवसेना के कौन-कौन से नेता आ चुके ED के निशाने पर? राजनीति
मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर
मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर मनोरंजन
टोयोटा हाईराइडर से लेकर ऑडी A8 L तक, जुलाई में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां
टोयोटा हाईराइडर से लेकर ऑडी A8 L तक, जुलाई में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां ऑटो
गीकबेंच पर देखा गया रेडमी 10 प्राइम प्लस 5G स्मार्टफोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च
गीकबेंच पर देखा गया रेडमी 10 प्राइम प्लस 5G स्मार्टफोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च टेक्नोलॉजी
टेस्ट क्रिकेट में कैसे हैं रविंद्र जडेजा और बेन स्टोक्स के आंकड़े?
टेस्ट क्रिकेट में कैसे हैं रविंद्र जडेजा और बेन स्टोक्स के आंकड़े? खेलकूद
बॉलीवुड समाचार
'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है
'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है मनोरंजन
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि मनोरंजन
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण मनोरंजन
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि मनोरंजन
और खबरें
जन्मदिन विशेष
अमरीश पुरी के यादगार डायलॉग्स, जिनका आज भी है बोलबाला
अमरीश पुरी के यादगार डायलॉग्स, जिनका आज भी है बोलबाला मनोरंजन
लिएंडर पेस ने जीते हैं कुल 18 ग्रैंड स्लैम, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां
लिएंडर पेस ने जीते हैं कुल 18 ग्रैंड स्लैम, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां खेलकूद
प्रेरक हैं इम्तियाज अली के ये मजेदार और फिल्मी डायलॉग्स
प्रेरक हैं इम्तियाज अली के ये मजेदार और फिल्मी डायलॉग्स मनोरंजन
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार मनोरंजन
'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी
'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी मनोरंजन
और खबरें
आदित्य रॉय कपूर
भंसाली की फिल्म में रोमांस करते दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर और कृति सैनन
भंसाली की फिल्म में रोमांस करते दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर और कृति सैनन मनोरंजन
संगीत पर आधारित ये बॉलीवुड फिल्में हैं युवाओं की पसंदीदा
संगीत पर आधारित ये बॉलीवुड फिल्में हैं युवाओं की पसंदीदा मनोरंजन
आदित्य रॉय कपूर की 'ओम' की रिलीज डेट जारी, माधवन की 'रॉकेट्री' से होगा मुकाबला
आदित्य रॉय कपूर की 'ओम' की रिलीज डेट जारी, माधवन की 'रॉकेट्री' से होगा मुकाबला मनोरंजन
अजय देवगन समेत ये बॉलीवुड कलाकार इस साल करेंगे OTT डेब्यू
अजय देवगन समेत ये बॉलीवुड कलाकार इस साल करेंगे OTT डेब्यू मनोरंजन
'द नाइट मैनेजर' की हिन्दी रीमेक में लीड रोल निभाएंगे आदित्य रॉय कपूर
'द नाइट मैनेजर' की हिन्दी रीमेक में लीड रोल निभाएंगे आदित्य रॉय कपूर मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022