Loading...
लियोनार्डो डिकेप्रियो-जेफ बेजोस की बड़ी पहल, दुर्लभ जीवों को बचाने के लिए देंगे 1,700 करोड़ 
लियोनार्डो डिकेप्रियो-जेफ बेजोस का बड़ा कदम

लियोनार्डो डिकेप्रियो-जेफ बेजोस की बड़ी पहल, दुर्लभ जीवों को बचाने के लिए देंगे 1,700 करोड़ 

Oct 09, 2026
01:23 pm

क्या है खबर?

हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने विलुप्त होने की कगार पर खड़े दुर्लभ जीवों को बचाने के लिए एक बड़ी वैश्विक पहल की है। डिकैप्रियो के संगठन 'री:वाइल्ड' और 'बेजोस अर्थ फंड' ने मिलकर 'फोनिक्स स्पीशीज प्रोजेक्ट' की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट के तहत दुनिया की 100 अति-संकटग्रस्त प्रजातियों, जिनमें पैंगोलिन, सालामैंडर और दुर्लभ जंगली सूअर शामिल हैं, जिनके संरक्षण के लिए लगभग 1,700 करोड़ रुपये की भारी-भरकम वित्तीय सहायता दी जाएगी।

सहायता

850-850 करोड़ का योगदान

इस पहल के लिए कुल 1,700 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया गया है। इसमें से 850 करोड़ रुपये 'बेजोस अर्थ फंड' ने दिए हैं, जबकि बाकी 850 करोड़ रुपये डिकैप्रियो के 'री:वाइल्ड', 'एज ऑफ यूनियन' और 'टॉड ग्रेव्स फैमिली फाउंडेशन' से मिले हैं।

ये अभियान 30 देशों में फैले 100 संकटग्रस्त जीवों और पौधों को बचाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट को स्थानीय समुदायों, आदिवासी समूहों और सरकारों के साथ मिलकर 100 से ज्यादा पार्टनर चलाएंगे।

मदद

हर प्रजाति को मिलेगी 5 साल तक मदद

IUCN का 'स्पीशीज सरवाइवल कमीशन' इस प्रोजेक्ट का प्रमुख पार्टनर है, जो वैज्ञानिक सटीकता सुनिश्चित करेगा।

हर प्रजाति को लगातार 5 साल तक मदद मिलेगी ताकि टीमों को बार-बार नए फंड के चक्कर में न भटकना पड़े।

इस सूची में मेडागास्कर के उत्तरी जंगलों में पाया जाने वाला 'गोल्डन-क्राउन सफाका' लेमुर भी शामिल है। प्रोजेक्ट की वेबसाइट पर मौजूद ये सभी 100 प्रजातियां 'गंभीर रूप से संकटग्रस्त' या 'जंगलों से विलुप्त' की श्रेणी में हैं।

ADVERTISEMENT