Page Loader
मशहूर गायिका सुमित्रा सेन का निधन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि
नहीं रहीं मशहूर गायिया सुमित्रा सेन (तस्वीर: श्राबनी सेन फेसबुक)

मशहूर गायिका सुमित्रा सेन का निधन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

Jan 03, 2023
12:34 pm

क्या है खबर?

मशहूर गायिका सुमित्रा सेन का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से ब्रोंको-निमोनिया नामक बीमारी से से पीड़ित थीं। सुमित्रा को 21 दिसंबर, 2022 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन तीन दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कोलकाता में अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनकी बेटी, प्रशंसित रवींद्र संगीत कलाकार श्राबनी सेन ने इसकी जानकारी दी। श्राबनी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मां आज सुबह हमें छोड़कर चली गईं।'

सुमित्रा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुमित्रा पिछले महीने ठंड की चपेट में आ गई थी और बढ़ती उम्र के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गायिका के निधन पर शोक व्यक्त किया। साल 2012 में सुमित्रा को बंगाली संगीत इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए 'संगीत महासम्मन' से सम्मानित किया था। उन्होंने 'मेघ बोलेछे जाबो जाबो', 'तोमारी झरनातालर निर्जोने' और 'सखी भाबोना कहारे बोले' सहित कई प्रसिद्ध गीत गाए हैं।