NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल दिसंबर में करने वाले थे शादी- रिपोर्ट
    अगली खबर
    दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल दिसंबर में करने वाले थे शादी- रिपोर्ट
    सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल दिसंबर में करने वाले थे शादी

    दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल दिसंबर में करने वाले थे शादी- रिपोर्ट

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 04, 2021
    02:48 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता और 'बिग बॉस 13' के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला 2 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। सिद्धार्थ का 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हुआ है।

    मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की थी। कथित तौर पर उनकी गर्लफ्रेंड रहीं शहनाज गिल सिद्धार्थ के निधन से टूट-सी गई हैं।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि सिद्धार्थ और शहनाज दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले थे।

    रिपोर्ट

    शादी के लिए होटल बुक करने की चल रही थी तैयारी- रिपोर्ट

    सिद्धार्थ के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर उमड़ पड़ी है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ और शहनाज दिसंबर, 2021 में शादी करने की योजना बना रहे थे।

    एक रिपोर्ट में कहा गया, "उन्होंने अपने परिवार वालों को शादी के बारे में सूचित किया था और वे इसकी तैयारी में जुटे थे। शादी के लिए कमरे, भोज और अन्य सेवाओं को बुक करने के लिए मुंबई के एक आलीशान होटल के साथ बातचीत चल रही थी।"

    जानकारी

    बिग बॉस प्रतिभागी अबू मलिक ने किया था यह खुलासा

    बताया जा रहा है कि तीन दिनों तक के लिए इन सेवाओं की बुकिंग की योजना बनाई गई थी।

    खबरों की मानें तो सिद्धार्थ और शहनाज के अलावा उनके दोस्तों और परिवार वालों ने इस जानकारी को गुप्त रखा था।

    पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी अबू मलिक ने भी एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। उन्होंने कहा था कि शहनाज सिद्धार्थ से शादी करने का इंतजार कर रही थीं।

    सूचना

    अधूरी रह गई सिडनाज की जोड़ी

    सिद्धार्थ 'बिग बॉस 13' में शहनाज के साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इसके बाद उनकी दोस्ती काफी गहरी हो गई थी।

    शहनाज और सिद्धार्थ शो में एक-दूसरे का ख्याल रखते थे। उन्हें दर्शकों ने 'सिडनाज' के नाम की उपाधि दी थी। दोनों को कई म्यूजिक वीडियो में भी साथ देखा गया है।

    सिद्धार्थ और शहनाज के अफेयर की खबरें अक्सर आती थीं। हालांकि, दोनों ने अपना रिश्ता खुलकर स्वीकार नहीं किया।

    करियर

    'बालिका वधू' से घर-घर में लोकप्रिय हुए थे सिद्धार्थ

    सिद्धार्थ को हाल में वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' में देखा गया था। सिद्धार्थ ने 2004 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

    2008 में वह 'बाबुल का आंगन छूटे ना' नाम के टीवी धारावाहिक में दिखे थे, लेकिन 'बालिका वधू' से सिद्धार्थ ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।

    2019 में सिद्धार्थ ने 'बिग बॉस 13' की ट्रॉफी जीती थी। उन्हें 2014 में आई फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में देखा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सिद्धार्थ शुक्ला

    ताज़ा खबरें

    शशि थरूर ने कोलंबिया में कोलंबिया को घेरा, बोले- आतंकियों के मरने पर शोक क्यों जताया ऑपरेशन सिंदूर
    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन

    मुंबई

    केआरके पर दर्ज हुआ रेप की कोशिश का केस, फिटनेस मॉडल ने लगाया आरोप बॉलीवुड समाचार
    मुंबई: 13 महीने में तीन बार कोरोना से संक्रमित हुई डॉक्टर, दो बार वैक्सीनेशन के बाद कोरोना वायरस
    महाराष्ट्र: 25 जिलों में कम होंगी पाबंदियां, खुल सकेंगे शॉपिंग मॉल्स और मल्टीप्लेक्स महाराष्ट्र
    कुमार सानू का बेटा होने के चलते इंडस्ट्री में रिजेक्ट हुआ- जान सानू बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'पठान' में शाहरुख और दीपिका पर फिल्माया जाएगा ये भव्य गाना, जल्द जाएंगे स्पेन दीपिका पादुकोण
    सुशांत सिंह राजपूत की पसंदीदा कहानी पर फिल्म बनाने की तैयारी में रूमी जाफरी सुशांत सिंह राजपूत
    'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' के टलने से रॉनी स्क्रूवाला को हुआ 30 करोड़ रुपये का नुकसान मनोरंजन
    पति डेनियल वेबर के साथ 'बिग बॉस 15 OTT' में एंट्री करेंगी सनी लियोन सलमान खान

    मनोरंजन

    सिर्फ 'चेहरे' ही नहीं, अमिताभ ने फिल्म 'ब्लैक' के लिए भी नहीं ली थी कोई फीस बॉलीवुड समाचार
    अरमान कोहली के घर में NCB की छापेमारी में मिला ड्रग्स, हिरासत में अभिनेता मुंबई
    करण जौहर के अलावा केतन मेहता भी बनाएंगे स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की बायोपिक करण जौहर
    फिल्म 'मिमी' की रीमेक में क्या कीर्ति सुरेश कृति सेनन का किरदार निभाएंगी? नेटफ्लिक्स

    सिद्धार्थ शुक्ला

    हार्ट अटैक के कारण हुआ सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, जानिए इस बीमारी से जुड़े शारीरिक संकेत लाइफस्टाइल
    पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला, उमड़ी प्रशंसकों की भीड़ मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025