'लास्ट मैन इन टावर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए क्या है इसकी कहानी?
मनोरंजन
आखिरकार 'लास्ट मैन इन टॉवर' का ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें मनोज बाजपेयी 'मास्टरजी' के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो मुंबई के एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में अपना फ्लैट बेचने से साफ इनकार कर देते हैं।
एक बड़ी डील के खिलाफ उनका यह अड़ियल रवैया उन्हें पड़ोसियों के साथ-साथ अपने ही परिवार से भी उलझा देता है। यह फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी।
'लास्ट मैन इन टॉवर' में क्या है खास?
बेन रेखी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और सूनी तारापोरवाला ने इसे रूपांतरित किया है। यह फिल्म दिखाती है कि जब हर कोई सिर्फ मुनाफे के पीछे भाग रहा हो, तब अपने सिद्धांतों पर टिके रहने की असल कीमत क्या चुकानी पड़ती है।
दिव्या दत्ता और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों वाली 'लास्ट मैन इन टॉवर' एक अहम सवाल पूछती है: आप अपने विश्वास को बचाने के लिए कितनी दूर जा सकते हैं?