Loading...
पिछले 5 सालों में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होकर ये फिल्में बनीं बॉक्स ऑफिस की 'सुल्तान'
स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में

पिछले 5 सालों में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होकर ये फिल्में बनीं बॉक्स ऑफिस की 'सुल्तान'

Aug 13, 2026
07:21 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा में त्योहारी छुटि्टयों पर फिल्में रिलीज हाेना बहुत आम बात है। बीते 5 सालों पर गौर किया जाए, तो स्वतंत्रता दिवस की छुट्‌टी का फायदा उठाने कई फिल्में सिनेमाघरों में आईं। ठीक वैसे ही, जैसे इस साल सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' 15 अगस्त की छुट्‌टी का फायदा लेने वाली हैं। एक नजर कुछ ऐसी ही पैन-इंडिया फिल्मों पर डालते हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होकर बंपर कमाई की।

#1 & #2

'स्त्री 2' और 'गदर 2'

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' साल 2024 में रिलीज हुई थी।

दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर-कॉमेडी स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होकर भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

इसके ठीक एक साल पहले, सनी की फिल्म 'गदर 2' स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई।

इसने अकेले पूरे बाॅक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया और दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये के करीब कारोबार किया।

#3 & #4

'जेलर', 'कुली' और 'OMG 2'

रजनीकांत भी अपनी फिल्मों से स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फायदा उठा चुके हैं।

उनकी फिल्म 'जेलर' 10 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हुए इतिहास रच दिया।

फिर उनकी अगली एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'कुली' ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए।

अक्षय कुमार की फिल्म 'OMG 2' भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर में करीब 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे।

ADVERTISEMENT