Loading...
शाहरुख खान के परिवार से कैसा है बेटे आर्यन की कथित गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी का रिश्ता?
शाहरुख के परिवार को अपना मानती हैं लारिसा बोन्सी

शाहरुख खान के परिवार से कैसा है बेटे आर्यन की कथित गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी का रिश्ता?

Nov 27, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

मॉडल और अभिनेत्री लारिसा बोन्सी 16 साल पहले ब्राजील से भारत आई थीं और तब से मुंबई में रहकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। पिछले कुछ समय से वह शाहरुख खान के बेटे और निर्देशक आर्यन खान के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में लारिसा ने आर्यन के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और खान परिवार को अपना परिवार बताया।

तारीफ

लारिसा ने की खान परिवार की तारीफ

लारिसा ने में कहा, "खान परिवार मेरे लिए परिवार जैसा ही है। जब आप लोगों की इसलिए तारीफ करते हैं कि उन्होंने जीवन में क्या हासिल किया है, उनका सम्मान करते हैं और वे इंसान के तौर पर कैसे हैं, तो आपको लगने लगता है कि वे आपके परिवार का ही हिस्सा हैं। उनका समर्थन बहुत मायने रखता है। दोस्ती ही सब कुछ है और यह एक ऐसी चीज है, जो लंबे समय तक साथ निभाती है।"

बात

लारिसा ने आर्यन के बारे में की बात

लारिसा ने आर्यन के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने आर्यन की तारीफ जरूर की।

उन्होंने कहा, "आर्यन बहुत अच्छे इंसान हैं। वह समझदार हैं और अपने लक्ष्य को लेकर दृढ़ हैं। कभी-कभी लोग कहते हैं कि उनके पास तो सब कुछ है। हालांकि, उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह जो चाहते हैं, उसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। वह उन चीजों के लिए लड़ रहे हैं, जिनपर वह विश्वास करते हैं।"

ADVERTISEMENT

फिल्म

लारिसा ने इन फिल्मों में किया है काम

लारिसा ने आगे कहा कि आर्यन अपने मुकाम तक जरूर पहुंचेंगे, क्योंकि वह बहुत पक्के इरादे वाले इंसान हैं।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहेंगी कि आर्यन कभी उनकी फिल्मों का निर्देशन करें।

बता दें, लारिसा 31 साल की हैं। उन्होंने 'गो गोवा गॉन' (2013), 'थिक्का' (2016), 'रॉकेट राजा' (2017) और 'घाटी' (2025) जैसी फिल्मों में छोटे किरदार निभाए हैं।

2024 से उनका नाम फिल्म निर्माता आर्यन के साथ जोड़ा जा रहा है।

ADVERTISEMENT

करियर

आर्यन ने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से निर्देशन की दुनिया में रखा कदम

आर्यन की बात करें, तो वह शाहरुख और गौरी खान के सबसे बड़े बेटे हैं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलकर अभिनेता बनने के बजाय, आर्यन ने कैमरे के पीछे रहकर लेखक और फिल्म निर्माता के रूप में काम करना चुना।

उनकी पहली वेब सीरीज, 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' थी, जो साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। खबरों के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने इसके दूसरे सीजन को भी मंजूरी दे दी है।

ADVERTISEMENT