Loading...
'रामायण' में योद्धा सीता को देखकर भड़के लोग तो लारा दत्ता ने लगाई आलोचकों की क्लास
लारा दत्ता ने आलोचकों को सुनाई खरी-खोटी

'रामायण' में योद्धा सीता को देखकर भड़के लोग तो लारा दत्ता ने लगाई आलोचकों की क्लास

Nov 13, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, फिल्म में सीता को एक योद्धा के रूप में दिखाया गया है, जो राक्षसों से मुकाबला करती हैं। उनके इस चित्रण को लेकर कुछ दर्शकों ने हैरानी जताई है और आलोचना भी की है। अब फिल्म में कैकेयी का किरदार निभाने वालीं लारा दत्ता ने सीता के इस रूप का बचाव किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से संकीर्ण सोच छोड़ने की अपील की है।

बचाव

लारा ने किया सीता के योद्धा वाले किरदार का बचाव

लारा ने आलोचनाओं के बीच साई पल्लवी द्वारा सीता के योद्धा वाले किरदार का बचाव करते हुए कहा, "दर्शकों को बस इस सिनेमाई अनुभव का आनंद लेना चाहिए। रामायण के कई अलग-अलग संस्करण मौजूद हैं। उस दौर की सांस्कृतिक परंपराओं को देखते हुए, राजघरानों में जन्मे लड़के और लड़कियों, दोनों को कला और शस्त्र-संचालन, दोनों का प्रशिक्षण दिया जाता था।"

बता दें यह फिल्म 5 नवंबर, 2026 को रिलीज हुई थी।

बात

लारा ने कही यह बात

लारा ने आगे कहा, "जब आप इस तरह की चीजों को देखते हैं, तो कई संभावनाएं सामने आती हैं कि क्या हुआ होगा, क्या होना चाहिए था, वगैरह। इसलिए, यह सोचना कोई बहुत अजीब बात नहीं है कि सीता भी शायद युद्ध-कला में पूरी तरह प्रशिक्षित रही होंगी और खासकर, मेरा मतलब है कि जब एक महिला को ऐसी स्थिति में डाल दिया जाता है, तो वह कोई असहाय महिला बनकर नहीं रह जाती।"

ADVERTISEMENT

फिल्म

फिल्म में सीता को ऐसे दिखाया गया

लारा ने आगे कहा कि सीता जैसा किरदार, जो जंगल में 14 साल का वनवास बिताने का फैसला करता है, उसे मजबूत और सहनशील होना ही होगा।

उन्होंने कहा, "किसी न किसी मोड़ पर, वह अपना बचाव करने के लिए कोई न कोई हथियार जरूर उठाएगी।"

'रामायण' में सीता को तलवार चलाते और भगवान राम के साथ मिलकर राक्षसों से लड़ते हुए दिखाया गया। उन्हें बच्चों और स्थानीय युवाओं को युद्ध कौशल का प्रशिक्षण देते हुए भी दिखाया गया है।

ADVERTISEMENT

बहस

इस वजह से दर्शकों के बीच छिड़ी बहस

फिल्म 'रामायण' में सीता को एक योद्धा के रूप में दिखाए जाने पर दर्शकों के बीच बहस छिड़ गई।

कुछ लोगों ने धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं से गहराई से जुड़े इस किरदार के साथ ली गई 'रचनात्मक छूट' पर सवाल उठाए।

हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने पहले ही बताया था कि सीता को एक योद्धा के रूप में दिखाने की प्रेरणा उन्हें 'अद्भुत रामायण' से मिली है। इस फिल्म में साई के साथ-साथ रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

ADVERTISEMENT